हरियाणा में कौन-सी फसल की कब से होगी MSP पर खरीद, सरकार ने बताया

चंडीगढ़। हरियाणा में रबी की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने के लिए सरकार ने मंडी स्तर की सभी तैयारियां कर ली हैं। इन फसलों की खरीद यहां दो चरणों में शुरू होगी। यह कहना है कि, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का। किसानों से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए चौटाला ने बताया कि, राज्य सरकार एक अप्रैल से गेहूं व सरसों की सरकारी खरीद शुरू करेगी। उसके बाद 10 अप्रैल से जौ, चना और दालों की एमएसपी पर खरीद शुरू होगी।

haryana govt will purchase many crops on MSP from april 1st

..तो लग जाएगा जुर्माना
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, अगर किसी ट्रांसपोर्टर ने 48 घण्टे में मंडी से फसल का उठान नहीं किया तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।' बता दें कि, चौटाला ने रबी की फसलों की खरीद को लेकर खरीद-प्रक्रिया से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास तथा अनुराग रस्तोगी, आईएएस अधिकारी डी के बेहरा, हरदीप सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

haryana govt will purchase many crops on MSP from april 1st

एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, हरियाणा सरकार 'अपनी फसल अपना ब्यौरा' पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने वाले किसानों का गेहूं, सरसों, जौ, दाल-चने की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदेगी। उक्त बैठक में अधिकारियों को कहा गया कि, किसी भी स्तर पर कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही, खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने और किसानों-आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या न आए, समय पर उठान बारे आवश्यक निर्देश दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+