हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बनें वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम, 1960 डिजिटल बोर्ड की खरीद को मिली मंजूरी
चंड़ीगढ़। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार स्कूलों का कालाकल्प करने जा रही है। राज्य के सरकारी स्कूलों में वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। जिसके लिए 1960 डिजिटल बोर्ड और 220 स्टूडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम खरीदे जाने को मंजूरी दी गई है। चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में विभिन्न विभागों में होने वाली 400 करोड़ रुपए इस सरकारी खरीद को मंजूरी दी गई है।

बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के स्कूलों को वेब बेस्ड स्मार्ट क्लासरूम में बदलने की आवश्यकता है। जिसके लिए जरूरी सामान की खरीद को मंजूरी दी गई है। सरकार स्कूलों के लिए इलेक्ट्रानिक लैब सिस्टम और अन्य सामान की खरीद करेगी। इनमें प्रमुख रूप से डिजिटल बोर्ड, एसआरएस, डिजिटल लैंग्वेज लैब समेत अन्य सामान खरीदा जाएगा। इसमें 1960 डिजिटल बोर्ड, 220 स्टूडेंट्स रिस्पॉन्स सिस्टम, 50 स्मार्ट पोडियम, 36 ऑडियो रोस्टरम समेत अन्य सामान खरीदा जाएगा।
स्कूलों में आउटडोर और इनडोर खेल के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए की खेल-कूद के 38 तरह के सामान की भी खरीद को मंजूरी दी है। खिलाड़ियों के लिए हैंडबाल, फुटबॉल सहित अन्य सामान जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। खेल का यह सामान 8693 प्राइमरी स्कूल, 2412 अपर प्राइमरी स्कूल, 1214 सेकंडरी स्कूल और 2081 सीनियर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसके अलावा 25 करोड़ खो-खो पोल, स्किपिंग रोप, वॉलीबाल पोल सेट, वॉलीबाल बॉल, हैंडबॉल, कैरम बोर्ड, फुटबाल, स्टैप हर्डल, क्रिकेट बैट, वॉलीबाल नेट, बैडमिंटन रैकेट, बॉस्केटबाल जैसे सामान खरीदे जाएंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।इसी की तैयारी के लिए ये खरीद हो रही है।
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications