'स्टूडेंट्स से सिर्फ ट्यूशन फीस ही लें स्कूल, अभी कोई और फीस ली तो कार्रवाई होगी'
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ही वसूल पाएंगे। कोरोना लॉकडाउन के इन दिनों यदि स्कूलों ने मनमानी की तो उनकी खैर नहीं होगी। सरकार की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि, निजी स्कूलों मालिक-संचालक ये ध्यान दें कि छात्र-छात्राओं से बिल्डिंग फंड, एडमिशन फीस, कंप्यूटर फीस आदि अन्य फंड न लें। ऐसी कोई फीस लेने पर उक्त स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले पाएंगे अभी स्कूल
शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में सभी जिलों तक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ऐसे में इस पर जोर दिया जाएगा कि, विद्यार्थियों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि, कहीं-कहीं डिजिटल क्लासेस भी लग रही हैं। कई सरकारी कॉलेज भी ये करा रहे हैं।
इधर, स्वास्थ्य विभाग ने 46 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग कराई
शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि, प्रदेशभर में अब तक 46 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। जिनमें से 9 हजार से ज्यादा लोगों में सांस और निमोनिया के लक्षण मिले। अब उन लोगों का कोरोना टेस्ट होगा।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा- प्रदेश के 46 लाख 8 हजार 84 परिवारों का सर्वे करवाया गया है। इन घरों में स्वास्थ्यकर्मियों और आशा वर्कर ने स्क्रीनिंग की है। हमारे इन हेल्थ वर्कर्स ने घर जा-जाकर ये स्क्रीनिंग की।












Click it and Unblock the Notifications