खनन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए कैसे होगा फायदा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने सरकार के एक फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में विकास कार्यों के दौरान निकाले गए खनिज को अब वैध तरीके से हरियाणा में स्थित प्रोसेसिंग यूनिटों तक लाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार ने बाकायदा एक पॉलिसी बनाकर ई-पोर्टल जारी किया है। इससे अब उन्हें एनजीटी के डर से अपनी खनिज सामग्री को दिल्ली में ही डम्प करने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

खनन सामग्री को हरियाणा में लाने के लिए केंद्र, राज्य या दिल्ली सरकार के किसी विभाग अथवा एजेंसी द्वारा अधिकृत कंपनी को ई-पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। मूलचंद शर्मा ने बताया कि इससे दिल्ली में विकास कार्यों के दौरान निकाली गई खनन सामग्री की ढुलाई वैध तरीके से हरियाणा में की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि जिस ठेकेदार के पास वैध वर्क आर्डर होगा, वही वहां से ई-रवाना काट पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications