3 नवंबर से विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड में लगेगा 'दिवाली मेला', 12 साल से कम उम्र के बच्चों की एंटी फ्री
Haryana News: विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा की खट्टर सरकार पहली बार 'दिवाली उत्सव' का आयोजन करने जा रही है। सूरजकुंड में यह मेला 3 नवंबर से शुरू होगा, जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस मेले की सबसे खास बात यह है कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार की तरफ से बताया गया कि विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में पहला दिवाली उत्सव मनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 3 नवंबर से शुरू होने वाला यह उत्सव 10 नवंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए ₹30 की एंट्री टिकट रखी गई है।

हालांकि, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रहेगी। इसके अलावा, स्कूली विद्यार्थी अपना पहचान पत्र दिखाकर व पत्रकार अपने पहचान पत्र के आधार पर एंट्री कर सकते है। वहीं, लोगों के लिए पार्किंग सुविधा भी फ्री रहेगी। सूरजकुंड मेला परिसर में यह पहला दिवाली उत्सव होगा और आने वाले वर्षों में यह बड़ा स्वरूप लेगा।
इस दौरान लोग मेले में आकर दिवाली की खरीदारी कर सकेंगे। इस मेले को चार चांद लगाने के लिए पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्सव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इससे पहले हरियाणा पर्यटन विभाग निगम के एमडी नीरज कुमार ने बताया था कि विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला परिसर में पहली बार दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। शुरुआत में पहले साल करीब 300 स्टाल तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया था कि पर्यटकों की मांग को देखते हुए खट्टर सरकार पहली बार दीवाली मेला आयोजित करने जा रही है।
चौपाल पर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीरज कुमार ने बताया था कि मेले में बड़ी चौपाल पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे। जिसमें पूरी तरह से भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाई देगी। इसके साथ ही दीपोत्सव खास आकर्षण रहने वाला है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय मेले का फोकस हैंडीक्राफ्ट होता है इसलिए इस मेले को हैंडीक्राफ्ट की बजाए दीवाली के सामान व त्यौहार से जुड़ी खरीददारी पर केंद्रित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications