हरियाणा सरकार 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को बांटेगी टैबलेट, जानिए कब तक कितने लाख को मिलेंगे?
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट बांटेगी। सरकार ने ये टेबलेट कोरोनाकाल में विद्यार्थियों को बांटने का ऐलान किया था, हालांकि, सिस्टम की लेटलतीफी के कारण टैबलेट अब तक खरीद नहीं पाए। अब सरकार की ओर से कहा गया है कि, अगले साल से 11वीं-12वीं के छात्राें को टैबलेट मिलेंगे। हालांकि, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8वीं से 10वीं तक के बच्चों को सरकारी टैबलेट इस शैक्षणिक सत्र में भी नहीं मिल पाएंगे।

1 अप्रैल 2022 से टैबलेट बंटेंगे
जानकारी के मुताबिक, हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि 12वीं पास करने के बाद बच्चों को टैबलेट लौटाने भी पड़ेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि, राज्य सरकार ने काेरोनाकाल के दौरान 8.25 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का ऐलान किया था। क्योंकि विद्यार्थी घरों में थे, उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। तब ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के लिए विद्यार्थियों को टैबलेट चाहिए थे। गौरतलब हो कि, 2 शैक्षणिक सत्रों में 12वीं के करीब 2.71 लाख विद्यार्थी टैबलेट के इंतजार में ही अपनी कक्षा पास कर चुके होंगे। कोरोनाकाल का निर्णय सरकार अब अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

हरियाणा सरकार ने 2020 में की थी घोषणा
इसी मर्तबा सरकार ने मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए 1 अप्रैल 2022 से टैबलेट देने का फैसला लिया है। हालांकि, उस दौरान टैबलेट सिर्फ 11वीं व 12वीं के बच्चों को दिए जाएंगे। वो प्रयोग सफल होने पर अन्य कक्षाओं को भी टैबलेट देने की योजना बनाई जाएगी। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ कि 8वीं तक के सभी बच्चों को कब तक टैबलेट मिल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications