हरियाणा सरकार ने लिया संवेदनशील निर्णय, शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि को किया एक करोड़

Haryana News: हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले हरियाणा के सशस्त्र बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कार्मिकों के परिवार के सदस्यों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन कार्मिकों में सेना, नौसेना और वायुसेना के वे कार्मिक शामिल हैं, जो युद्ध या ऑपरेशन, ऑपरेशनल क्षेत्र, आतकवादी या उग्रवादी हमलों या सीमा पर झड़पों और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सेवा करते हुए अपने वास्तविक आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए हैं।

haryana news

डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिस मांग को उन्होंने विधानसभा में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान विधायक के रूप में उठाया था वही बात उनके विभाग के मंत्री रहते पूरी हो रही है। उन्होंने बताया कि शहीद के परिवार को मिलने वाली राशि 50 लाख रूपये से बढाकर 1 करोड़ रूपये करने की मांग पिछले सदन में उठाई थी।

उन्होंने बताया कि 24 मार्च, 2016 को या उसके बाद हुए युद्ध, आईईडी विस्फोट और उग्रवादियों या आतकवादियों के खिलाफ कारवाई या सीमा पर झडपों में हताहतों के लिए संशोधित अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया था।


यह भी पढ़ें Haryana: मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम में की बड़ी बैठक, पार्षदों से आवश्यक सुधार को लेकर मांगे सुझाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+