प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सैनी ने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं, नई घोषणाएं की
Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए। 100 दिनों की सैनी सरकार ने जनता के हित के लिए बहुत सारी जनकल्याण की योजनाएं चलाई है। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों या यूं कहे सभी वर्ग के लिए इस सरकार ने काफी काम किए हैं। सोमवार(27 जनवरी) को प्रेस कॉफ्रेंस कर सीएम सैनी ने पहले के योजनाओं और आगे के रोडमैप के बारे में जानकारी साझा की।
प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान सीएम सैनी ने कहा कि मैंने 100 दिनों में से प्रत्येक दिन जनसेवा को समर्पित किया है। "सबका साथ सबका विकास" के मंत्र और "हरियाणा एक-हरियाणवी एक" के भाव के साथ 100 दिनों में 240 में से 18 संकल्पों को पूरा किया है और 50 से अधिक संकल्प प्रक्रिया में है। तीसरे कार्यकाल की डबल इंजन सरकार के ये 100 दिन के काम "विकसित भारत-विकसित हरियाणा" बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। एक शायरी बोलते हुए उन्होंने कहा कि " जब से चला हूं मेरी मंजिल पर नजर है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।

सीएम सैनी ने कहा कि आज खरीफ-2024 की फसलों के लिए ₹2000 बोनस राशि को क्रियान्वित करते हुए आज लगभग 4 लाख किसानों के खातों में DBT के माध्यम से ₹368 करोड़ अंतिम किश्त के रूप में जारी किए हैं। अब तक बोनस की लगभग ₹952 करोड़ की राशि सीधे किसान भाइयों के खातों में भेजी जा चुकी है। गांव के गरीब व्यक्ति का अपने घर का सपना साकार करते हुए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए हैं। पिछले 100 दिनों में गांव में विकास कार्यों के लिए पंचायतों को ₹500 करोड का फंड जारी किया है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गत 100 दिनों में जन-जन की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के परिवारजनों ने मांग की है, उसके अनुसार समाधान शिविरों को दोबारा शुरु किया जाएगा। ये 2.80 करोड़ हरियाणवियों की सरकार है, वो जैसा कहेंगे, यह सरकार वैसे चलेगी। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत 4533 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं। जल्द ही हमारी सरकार 1 लाख परिवारों को प्लॉट देगी।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथी क्या किसान भाईयों का भला करेंगे जब उन्हें यहीं नहीं पता है कि हरियाणा में कौन सी फसलें होती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जो किसान भाईयों की 24 फसलें 100 प्रतिशत MSP पर खरीदता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 45 हजार समस्याओं का निवारण हमने "जनसंवाद पोर्टल" के माध्यम से किया है।












Click it and Unblock the Notifications