हरियाणा सरकार ने कृषि विपणन बोर्ड के कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, बोनस देने का किया ऐलान
हरियाणा सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने दिवाली पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कर्मारियों को तोहफा देते हुए उन्हें बोनस देने का ऐलान किया है।

मंत्री जेपी दलाल ने शनिार को कहा प्रदेश सरकार हर वर्ग के कज्याणके प्रति कटिबद्ध है चाहे वो किसान हो या मजदूर हो या छोटे व्यापारी। उन्होंने कहा इसी कड़ी में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देते हुए उन्हें बोनस देने का निर्णय लिया है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कृषि विपणन बोर्ड के ग्रुप बी, सी व डी कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बेसिक-पे का 15 प्रतिशत से अधिकतम 40 हजार रुपये तक का एक्स ग्रेसिया/परफॉर्मेंस अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बोनस देने के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया।
वहींमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक वासियों को दीपावली की सौगात दी। उन्होने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'संत नामदेव जी डबललेन रेलवे ओवरपास पुल (कच्चा बेरी रोड़) समपार संख्या - 60 (कच्चा बेरी रोड) रोहतक शहर' का उद्घाटन किया।
प्रदेश सरकार ने इसके बादे में जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री लाल खट्टर ने रोहतक शहरवासियों को विकासात्मक परियोजना को दिवाली का तोहफा देते हुए संत नामदेव जी द्विमार्गीय रेलवे ऊपरगामी पुल (कच्चा बेरी रोड़) का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।
नवनिर्मित संत नामदेव जी डबललेन रेलवे ओवरपास पुल (कच्चा बेरी रोड़) पुल के निर्माण में 47 करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगी है। इसके अलावा नवनिर्मित डबललेन रेलवे ओवरपास पुल की लम्बाई 1150 मीटर तथा चोड़ाई 7 मीटर है। मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। अब शहरवासियों को इस सड़क पर जाम से मुक्ति मिली है।












Click it and Unblock the Notifications