Haryana Exit Poll 2024: सैनी, हुड्डा से लेकर विनेश फोगाट तक, जानें हरियाणा की 10 हॉट सीटों पर कौन मारेगा बाजी?
Haryana Exit Poll 2024 Top 10 Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार (05 अक्टूबर) को आए ज्यादातर एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस एक दशक के बाद हरियाणा में सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं भाजपा के हाथों से गद्दी छिनती दिख रही है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शनिवार (05 अक्टूबर) को पूरी हो गई है। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
हरियाणा में लगभग 12 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए थे। इन सबको मिलाकर पोल ऑफ पोल्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस की सरकार बहुमत के साथ बनेगी। कांग्रेस को 50 से 56 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा बहुमत से काफी दूर 27 से 30 सीटों पर सिमट सकती है। एग्जिट पोल में हरियाणा के टॉप हॉट सीटों के रुझान भी सामने आए हैं। आइए जानें हरियाणा की 10 चर्चित सीटों पर कौन बाजी मार रहा है?

Haryana Chunav 2024 Top 10 Seat: हरियाणा की 10 चर्चित सीटों पर किसका पलड़ा भारी?
🔴 1. नायबा सिंह सैनी
- विधानसभा सीट: लाडवा
- पार्टी: भाजपा (BJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
भाजपा उम्मीदवार नायबा सिंह सैनी लाडवा सीट से जीत सकते हैं। लाडवा सीट पर ओबीसी वोटर होने से उनका फायदा मिलता दिख रहा है। नायबा सिंह सैनी का यहां मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह से है।
🔴 2. भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- विधानसभा सीट: गढी सांपला किलोई
- पार्टी: कांग्रेस (Congress)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के सीएम फेस हैं। ये राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गढी सांपला किलोई सीट पर जाट वोट हैं..इसलिए इनकी स्थिति मजबूत है। इनका मुकाबला यहां भाजपा की रोहतक जिला परिषद सदस्य मंजू हुड्डा से है।
🔴 3.अनिल विज
- विधानसभा सीट: अंबाला कैंट
- पार्टी: भाजपा (BJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
अनिल विज इस भार भाजपा से सीएम बनने का दावा ठोक रहे हैं। छह बार के विधायक अनिल विज यहां से आसानी से जीतते दिख रहे हैं। इनका मुकाबला कांग्रेस के कांग्रेस परविंद्र सिंह परी से है।
🔴 4. विनेश फोगाट
- विधानसभा सीट: जुलाना
- पार्टी: कांग्रेस (Congress)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
पूर्व महिला पहलवान विनेश फोगाट का ये पहला चुनाव है। विनेश फोगाट के लिए हरियाणा के मन में फिलहाल सहानुभूति है, जिसका फायदा उनको मिलता दिख रहा है। जुलाना में विनेश के खिलाफ भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी हैं।
🔴 5. दुष्यंत चौटाला
- विधानसभा सीट: उचाना
- पार्टी: जेजेपी (JJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: कमजोर
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की स्थिति इस बार कमजोर लग रही है। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह का पलड़ा भारी लग रहा है।
ये भी पढे़ं- Jammu kashmir Exit Poll: कश्मीर की 10 सीटों पर कांटे की टक्कर, नतीजे तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार?
🔴 6. गोपाल कांडा
- विधानसभा सीट: सिरसा
- पार्टी: हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: करीबी मुकाबला
गोपाल कांडा के लिए सिरसा सीट जितना मुश्किल भरा होगा। यहां इनको कांटे की टक्कर कांग्रेस के गोकुल सेतिया दे रहे हैं।
🔴 7. सावित्री जिंदल
- विधानसभा सीट: हिसार
- पार्टी: निर्दलीय
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से जीत सकती हैं। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। इनका मुकाबला दो बार के विधायक व भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता से है।
🔴 8. आरती राव
- विधानसभा सीट: अटेली
- पार्टी: भाजपा (BJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
आरती राव केंद्रीय राज्यमंत्री इंद्रजीत की बेटी हैं। ये इनका पहला चुनाव है। इनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिता यादव से है।
🔴 9. श्रुति चौधरी
- विधानसभा सीट: तोशाम
- पार्टी: भाजपा (BJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: करीबी मुकाबला
श्रुति चौधरी पू्र्व सीएम बंसीलाल की पोती हैं। इनकी मां किरण चौधरी भाजपा सांसद हैं। श्रुति चौधरी की इस सीट से जीतने की पूरी संभावनाएं हैं...क्योंकि इनकी मां किरण चौधरी इसी सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं।
🔴 10. भव्य बिश्नोई
- विधानसभा सीट: आदमपुर
- पार्टी: भाजपा (BJP)
- एग्जिट पोल में स्थिति: मजबूत
भव्य बिश्नोई पू्र्व सीएम भजनलाल के पोते हैं। इस सीट पर 1967 से भजनलाल का परिवार जीतता आ रहा है।
(नोट: ये आर्टिकल सभी एग्जिट पोल के अनुमानों पर आधारित है। ये सिर्फ संभावना मात्र है। सही स्थिति चुनावी नतीजों के दिन 08 अक्टूबर को ही सामने आएंगे।)












Click it and Unblock the Notifications