Jammu kashmir Exit Poll: कश्मीर की 10 सीटों पर कांटे की टक्कर, नतीजे तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार?

Jammu kashmir Exit Poll 2024: जम्मू-कश्मीर में 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, जो प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में बहुमत का आंकड़ा 46 है। अलग-अलग एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दूसरे नंबर की पार्टी बनने की संभावना है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) इस बार 10 सीटों के भीतर ही सिमट जाएगी। निर्दलीय भी 10 सीट से ज्यादा नहीं जीत पाएंगे। हालांकि पीडीपी और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं। जिसमें से पीडीपी ने पहले ही कह दिया है कि वो कांग्रस+एनसी को समर्थन करेंगे। लेकिन एग्जिट में 10 ऐसी सीटों को जिक्र किया गया है, जहां कांटे की टक्कर हो सकती है। ये 10 सीटें कश्मीर घाटी के हैं।

Jammu kashmir Exit Poll 2024

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Exit Polls 2024: आ गए एग्जिट पोल के सबसे सटीक आंकड़े? जानें जम्मू-कश्मीर में किसकी बन रही सरकार?

घाटी की ये 10 सीटें तय करेंगे, किसकी बनेगी सरकार?

पोल ऑफ पोल्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि जम्मू की 43 सीटों पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। लेकिन असली खेला कश्मीर घाटी की 47 सीटों पर होगा। जहां सी-वोटर (आजतक) एग्जिट पोल ने एनसी+कांग्रेस को 29 से 33 सीटें दी हैं। बाकी एजेंसी ने भी 30 सीटों का अनुमान जताया है। पीडीपी को 5-6 सीटें और भाजपा को 0 से 1 सीटें दी जा रही है। निर्दलीय को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन घाटी की 10 विधानसभा सीट ऐसी है, जहां कांटे की टक्कर है।

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक इन 10 घाटी की सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस को जबरदस्त चुनौती मिल सकती है। अगर इन 10 नतीजे नेशनल कांफ्रेंस के पक्ष में रहें तो नो आसानी से बहुमत के साथ सरकार बना सकते हैं। लेकिन अगर इन 10 सीटों पर एनसी हारी तो कश्मीर में हंग असेंबली बनेगी, जहां भाजपा की सरकार बनाने की संभावनाएं बढ़ जाएगी।

Jammu kashmir Exit Poll 2024

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Exit poll: इस एग्जिट पोल ने कश्मीर में BJP को दी सिर्फ 1 सीट, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

इन 10 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव हारती है तो वह 30 से 38 सीटों पर सिमट जाएंगे। भाजपा पहले से जम्मू की 43 सीटों में से 28 से 30 जीत सकती है। घाटी की ये 10 सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में जाती हैं तो भाजपा खेल कर सकती है। अनुमान के मुताबिक अन्य की जीत का आंकड़ा घाटी में पहले से 7 से 12 है, इससे भाजपा को सरकार बनाने में मदद मिल सकती है। लेकिन 10 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस जीत गई तो वो सरकार आसानी से बनाने की स्थिति में आ जाएंगे।

इधर जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने भी दावा किया है कि एग्जिट पोल में सिर्फ नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। सही नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। हमें 35 से ज्यादा सीटें जम्मू में जीतेंगे। कश्मीर में भी भाजपा पहले से बेहतर स्थिति में है।

Jammu kashmir Exit Poll 2024

Jammu kashmir Poll of Polls: क्या कहता है जम्मू कश्मीर का पोल ऑफ पोल्स?

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के 10 पोल में से 5 में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनाते दिखा रहे हैं। वहीं 5 एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन बहुमत से 10 से 15 सीटों से चूक सकते हैं। ये कुल मिलाकर 40 सीटें जीत सकते हैं। वहीं भाजपा अकेले 30 से 32 सीटें जीत सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आने की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें- JK Exit Polls Result: आर्टिकल 370 हटाने का नहीं मिला भाजपा को फायदा? क्या कांग्रेस को भी होगा नुकसान?

🔴सी-वोटर (C voter) एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 27-32 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 40-48 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 6-12 सीट
  • अन्य- 6-11 सीट

🔴 दैनिक भास्कर एग्जिट पोल (Dainik Bhaskar) एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 25-30 सीट
  • कांग्रेस (Congress)+ नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-40 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP):4-7 सीट
  • अन्य : 12-16 सीट

🔴गुलिस्तान एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 28-30 सीट
  • कांग्रेस (Congress) 3-6 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7 सीट
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 28-30 सीट
  • सीट अन्य : 8-16 सीट

🔴न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल (News 24-Chanakya)

  • भाजपा (BJP): 20-25 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC):35-40 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 4-7 सीट
  • अन्य- 6-12 सीट

🔴एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ( Axis My India)

  • भाजपा (BJP): 24-34 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-45 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 4-6 सीट
  • अन्य-8-27 सीट

🔴टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल (Times Now)

  • भाजपा (BJP): 28-30 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 31-36 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7 सीट
  • अन्य-8-16 सीट

🔴इंडिया टीवी एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 24-34 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 35-45 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7 सीट
  • अन्य- 0 सीट

🔴रिपब्लिक टीवी-पी मार्क एग्जिट पोल

  • भाजपा (BJP): 28-30 सीट
  • कांग्रेस (Congress) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC): 31-36 सीट
  • पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP): 5-7 सीट
  • अन्य-8-16 सीट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+