हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला बोले- इनेलो का एक-एक मेंबर किसानों के साथ खड़ा है, आगे बढ़ो

हिसार। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों को समर्थन देने की बात कही। ओम प्रकाश चौटाला बोले- ''हमारी पार्टी इनेलो (Indian National Lok Dal) सदैव किसानों के हितों के लिए काम करती है और किसानों के हकों के लिए लगातार आवाज उठा रही है।'' चौटाला ने आगे कहा कि, हम साफ कह रहे हैं कि इनेलो का एक-एक मेंबर किसानों के साथ खड़ा है। इसी पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

Haryana Ex CM & INLD supremo OP chautala says- our members stand with farmers

चौटाला बोले कि, 'हरियाणे में हमारी पार्टी सदैव किसानों के साथ थी और आगे भी रहेगी। विश्वास दिलाते हैं कि इनेलो कभी भी किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।'' इनेलो के सुप्रीमो बोले- ''इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है और उनके संघर्ष में सदैव आगे रहेगा। किसान आंदोलन अब रुकने वाला नहीं, इसलिए आगे बढ़ो।" हरियाणा में चुनाव कराने की इच्छा जताते हुए चौटाला ने कहा कि, अब हरियाणा की राजनीति में जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं, उसको देखते हुए यदि जल्द ही मध्यावधि चुनाव हो जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना भी चाहिए।

चौटाला ने कहा कि, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी हैं। ये लोग किसानों को तंग कर रहे हैं। हम किसानों के साथ खड़े हैं।' इसी प्रकार चौटाला ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया। बोले कि वे संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। आने वाला समय इनेलो का होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+