Haryana Elections 2024: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची, 11 सीटों के लिए ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पहली लिस्ट में 15, दूसरी में 9 कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। जबकी पार्टी ने तीसरी सूची में 11 नामों को शामिल किया है। ऐसे में कुल मिलाकर हरियाणा की 90 में से 35 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स घोषित कर दिए हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस लिस्ट में पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से उम्मीदवार बनाया गया है. सिंह एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 'आप' में शामिल हुए थे। सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

जबकि आप की नई लिस्ट में रीता बामनिया को साढौरा, किशन बजाज को थानेसर और हवा सिंह को इंद्री से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर, आदमपुर से भूपेंद्र बेनीवाल और बरवाला से छत्रपाल सिंह को टिकट दिया है। सूची के अनुसार, जवाहर लाल बावल से, प्रवेश मेहता फरीदाबाद और अबाश चंदेला तिगांव से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बरवाला से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह सोमवार को भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।
यहां देखें पूरी लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications