Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस MLA के समर्थकों ने दी धमकी, केस दर्ज

Haryana Election 2024: सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक मामन खान (Congress MLA Maman khan) व उनकी पार्टी के पक्ष में वोट मांगने के अलावा वोट न देने पर गोली मारने की बात कहने का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। नूंह पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर दिख रहे दो युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नूंह पुलिस ने सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक टीम गठित की हुई है। टीम के सदस्य मनोज कुमार ने साइबर क्राइम थाना नूंह पुलिस को शिकायत में कहा कि दो युवा फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान व उनकी पार्टी के पक्ष में वोट करने की कह रहे हैं और साथ ही वोट न देने वालों को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

Congress MLA Maman khan

मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना नूंह जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि वीडियो में दो लड़के अपने आप को झिमरावट गांव का बता रहे हैं। जिनका नाम अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मुकदमा दर्ज कर उनकी छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने वाले लोगों की सख्ती से निगरानी रखी जा रही है।

नूंह पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल सेल गठित की है, जो सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है। टीम माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल साइट्स पर गलत बयानी के मामले में सख्ती से निपट रही है।

हालांकि मामले में अभी तक फिरोजपुर झिरका कांग्रेस विधायक मामन खान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो में मामन खान के दो समर्थक साफ तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें मामन खान के जैसा ही नेता चाहिए। वह भूखे रह सकते हैं, लेकिन उनको आवाज बुलंद करने वाला ऐसा ही विधायक फिरोजपुर झिरका विधानसभा में मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+