Nayab singh Saini Net worth: हरियाणा CM बनने के बाद नायब सिंह सैनी ने की तगड़ी कमाई, 6 बैंकों में लाखों जमा
Nayab singh Saini Income: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव 2024 में लाडवा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने लाडवा में मेवा सिंह को टिकट दिया है।
मेरठ की चौधरी चरण विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक की डिग्री लेने वाले नायब सैनी के पास कुल 63.83 लाख रुपए की चल और 4.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। नायब सिंह सैनी की पत्नी का नाम सुमन सैनी है।

नायब सिंह सैनी संपत्ति विवरण
- लाडवा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार नायब सिंह सैनी के पास 2004 मॉडल टोयोटा इनोवा, टोयोटा क्वालिस और 2020 मॉडल इनोवा क्रिस्टा है।
- नायब सिंह सैनी के पास यमुनानगर के मिर्जापुर माजरा गांव और सेक्टर 4 पंचकूला में 2 घर और दो एकड़ कृषि भूमि है।
- पत्नी सुमन के पास 8,85,214 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 1.7 लाख रुपए कैश है और 6 अलग-अलग बैंकों में 28,40,567.95 रुपए जमा के रूप में हैं।
- नायब सिंह सैनी की घोषित चल संपत्ति इस साल मई में 43.57 लाख रुपए से बढ़कर सितंबर 2024 में 63.83 लाख रुपए हो गई। मतलब सीएम पद पर रहते हुए महज 56 दिन में 20 लाख रुपए कमाए हैं।
- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मीरपुर कोटला गांव में स्टोन क्रेशर का भी संचालन करने वाले सीएम नायब सैनी के पास 2 लाख रुपए मूल्य के आभूषण हैं।
- नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी के पास 6.50 लाख रुपए मूल्य के आभूषण हैं।
नायब सिंह सैनी राजनीतिक सफर
2014 में पहली बार विधायक बने।
2016 में भाजपा सरकार में मंत्री बने।
2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए।
2023 में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बने।
2024 में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
मनोहर लाल खट्टर से अमीर हैं नायब सिंह सैनी
लाडवा सीट से नामांकन भरते समय सैनी के साथ हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। संपत्ति के मामले में सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पीछे छोड़ रखा है।












Click it and Unblock the Notifications