Haryana Election 2024: 'मैं किसी भी सरकार के आगे नहीं झुकूंगा', हरियाणा में बोले केजरीवाल

Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने प्रचार करने में जुटी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सिरसा के रानिया पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने रानिया से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरपिंदर सिंह (हैप्पी रानिया) के पक्ष में एक रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।

आम आदमी पार्टी का यह रोड शो रानिया शहर से शुरू हुआ और विभिन्न बाजारों से होता हुआ यह रोड शो खत्म हुआ। अरविंद केजरीवाल ने जहां एक तरफ हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया तो वहीं केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसते हुए नजर आए।

मंच से लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अभूतपूर्व विकास किया है। दिल्ली और पंजाब में लोगों के हितों को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने योजनाएं लागू की है, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति लाभ ले रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में बेहतर शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य है और पानी बिजली की सुविधा प्रदान की हुई है जिसकी बदौलत दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी का डंका बज रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज में आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी विकास कार्य करवाना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने अपने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार उनको स्वतंत्र रूप से काम करने से लगातार रोक रही थी और उन्हें झूठे केसों में भी फसाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी सरकार के आगे नहीं झुकूंगा और पड़ी बेबाकी से पंजाब और दिल्ली की लोगों की सेवा करता रहूंगा। अरविंद केजरीवाल ने जेल में आपबीती का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के आदेश के बाद उन्हें जेल में भी काफी प्रताड़ित किया गया और उन्हें ट्रीटमेंट से भी वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कुछ भी कर सकती है लेकिन दिल्ली और पंजाब की जनता का उन्हें आशीर्वाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+