हरियाणा: शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों में स्थाई भर्तियों पर रोक लगाई, क्‍या है वजह?

चंडीगढ़। हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अब विश्वविद्यालयों (स्टेट यूनिवर्सिटीज) में स्थाई भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इस बारे में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ऑफिस की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को लेटर जारी कर दिया गया है। लेटर में कहा गया है कि, टीचिंग, नॉन टीचिंग व अन्य सभी तरह की स्थाई भर्तियों पर फिलहाल रोक लगाई जाए। लेटर में यह भी लिखा गया है कि, यदि किसी तरह से भर्ती प्रक्रिया का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है तो इसे बिना आगे बढ़ाए तुरंत रोक दिया जाए।

Haryana: Education Department

आखिर क्‍यों लगाई गई स्थाई भर्तियों पर रोक ?

इस संदर्भ में जारी किए गए पत्र के बारे में बताते हुए विभाग के एसीएस आनंद मोहन शरण ने स्थाई भर्ती की प्रक्रिया रोके जाने के फैसले की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि, भर्ती में अनियमिताओं की शिकायत के चलते विश्वविद्यालयों में स्थाई भर्तियों पर रोक लगाई गई है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सरकार विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी व डी की भर्तियां सीईटी के दायरे में ला सकती है।

Haryana: Education Department stopped the permanent recruitment in state universities

इधर, हरियाणा ओपन स्कूल के रिजल्‍ट घोषित
प्रदेश में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मुक्त विद्यालय 10वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। न्यूनतम अंक फार्मूले से हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं का परीक्षा का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत रहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि, हरियाणा ओपन स्कूल के स्‍टूडेंट्स का ख्‍याल रखते हुए उन्‍हें न्यूनतम पास अंक 33% अपनाकर रिजल्‍ट शत-प्रतिशत घोषित किया गया है। रिजल्‍ट को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड भी कर दिया गया है। बता दें कि, रिजल्‍ट की घोषणा गुरुवार को बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि, यह परीक्षा अप्रैल में करवाई जानी थी, हालांकि, महामारी के चलते यह परीक्षा नहीं करवाई जा सकी। बहरहाल, सेकंडरी मुक्त विद्यालय की परीक्षा के 20,154 परीक्षार्थियों का रिजल्‍ट जारी किया गया है, जिसमें 13,700 छात्र एवं 6,454 छात्राएं शामिल हैं। वहीं, सेकंडरी मुक्त विद्यालय सीटीपी, रि-अपीयर, एसटीसी व मर्सी चांस की परीक्षा के 34,136 परीक्षार्थियों का भी रिजल्‍ट जारी हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+