Haryana: कांग्रेस कैंडिडेट प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, एक समर्थक को लगी गोली
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों का अभियान तेज है। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग की खबर है। इस घटना में चौधरी के एक समर्थक को गोली लगी है, जिसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। कांग्रेस कैंडिडेट के काफिले पर ये हमला रायपुर रानी के पास भरौली गांव के पास हुआ है।
चुनाव की बीच हिंसा की खबर को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। रिपोर्ट्स के मुताबि, कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के घायल समर्थक की पहचान गोल्डी के रूप में हुई है, जो कि कालका के खेड़ी गांव का निवासी है। गोल्डी के खिलाफ रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया कि गोल्डी पर गोली गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों ने चलाई है। बताया जा रहा है कि गोल्डी का पहले भुप्पी राणा गैंग से विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि ताजा हमला इसी के चलते बदले की भावना किया गया है।
समर्थक को लगी दो गोलियां
जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में प्रदीप चौधरी के समर्थक गोल्डी खेड़ी पर फायरिंग की गई, जो कि चौधरी के काफिले में शामिल था। इसे दो गोलियां लगी हैं। हालांकि अब तक फायरिंग करने वाले के बारे में पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स में कहा गया कि बदमाशों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि आशंका जताई जा रही है कि ये हमला रंजिश के चलते हुए हुआ। दरअसल, गोल्डी खेड़ी को एक गैंगस्टर माना जाता है, जिनके ऊपर कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications