हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर भारी संख्या में पहुंचे फरियादी, बोले- सभी के साथ करेंगे न्याय
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में फरियादी पहुंच रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों से जनता दरबार नहीं लग रहा है। इसके बाद भी फरियादी पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी काफी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने अंबाला स्थित आवास पर कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
उन्होंने फरियादी को आश्वासन दिया कि जब तक हम हैं किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। सभी के साथ न्याय किया जाएगा। हालांकि, सुनवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले सामने आए। गृहमंत्री ने कबूतरबाजी के इस मामले को लेकर एसआईटी गठित कर जांच सौंप दी है।

इस दौरान करनाल से आए एक जमींदार ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा दिया था। उसने जमीन गिरवी रखकर 75 लाख रुपये एजेंट को दिए। इसके बाद एजेंट फरार हो गया। अब पता लगा कि एजेंट अमेरिका चला गया है। इसी तरह कई फरियादी अपना फरियाद लेकर आए।
यह भी पढ़ें- 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में अग्रणी भूमिका निभा रहा हरियाणा, 85 हजार लोगों ने की इस यात्रा में भागीदारी












Click it and Unblock the Notifications