'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में अग्रणी भूमिका निभा रहा हरियाणा, 85 हजार लोगों ने की इस यात्रा में भागीदारी
Haryana News: 30 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद के फेतहपुर बिलोच गांव से 'विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा' की शुरुआत की थी। इस यात्रा के प्रति लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि पहले दो दिनों में लगभग 85,000 लोगों ने इस यात्रा में भागीदारी की।
इस बाबत हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 9 वर्षों से केंद्र सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को सबसे पहले लागू करने वाला हरियाणा अब विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हरियाणा में इस यात्रा के प्रति लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पहले दो दिनों में लगभग 85,000 लोगों ने इस यात्रा में भागीदारी की और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ ली। यात्रा के दौरान योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थी मेरी कहानी-मेरी जुबानी कार्यक्रम के तहत अन्य लोगों को अपनी सफलता की कहानी सुनाकर उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान लगभग साढ़े 7 हजार से अधिक लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया। इसके अलावा, 4400 से ज्यादा लोगों की टीबी जांच की गई और कई लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भेजा गया। टीबी पीड़ित मरीजों को निक्षय मित्रों से सहायता प्राप्त करने के लिए भी सहमति ली जा रही है।
किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को परंपरागत फसल की खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से स्पेशल काउंटर स्थापित कर किसानों को सब्सिडी व अन्य वित्तीय सहयोग तथा तकनीक की जानकारी दी जा रही है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications