नयाब सिंह सैनी ने कहा कि मैं खुद छोटी जोत वाला किसान रहा हूं, किसान के उत्थान के लिए सरकार उठाएगी कदम
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने कहा कि मैं खुद छोटी जोत वाला किसान रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी तरह प्रदेश के 70 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास जमीन कम है। ऐसे किसानों के उत्थान के लिए कई सुझाव आए हैं, जिन्हें आगामी बजट में शामिल किया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश के अंदर 70 प्रतिशत किसान ऐसा है जिसके पास 2 एकड़ या ढ़ाई एकड़ जमीन है। ये हमारे छोटे किसान है। ऐसे किसानों की इनकम कैसे बढ़े आपके बहुमुल्य सुझाव अगर हमारे पास आएंगे हम अपने बजट के अंदर उसको समाहित करेंगे ताकि ऐसे किसानों तक लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे कृषि विशेषज्ञों ने भी सुझाव दिए हैं। सीएम ने जोर देते हुए कहा कि ऐसे सुझाव हमारे पास आए जिससे हमारे किसान की इनकम बढ़े और इनकम बढ़ने के साथ-साथ छोटी खेती के अंदर वो इनकम इतनी हो कि वो पूरे परिवार को संतुष्टी से आगे बढ़ा सके।

सीएम सैनी ने कहा प्रदेश की डबल इंजन की सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बने। किसानों को मजबूत बनाने के लिए बजट में प्रावधान करने होंगे। क्योंकि 70 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जिनके पास जमीन कम है। इसलिए उनके उत्थान के लिए भी खास रणनीति बनानी होगी।
आपको बता दे कि सीएम सैनी किसानों के उत्थान को लेकर हिसार में बजट पूर्व परामर्श बैठक के तहत चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रगतिशील किसानों से सुझाव ले रहे थे। जिसमे प्रगतिशील किसानों के अलावा कृषि विशेषज्ञ भी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के वर्ष 2025-26 के आम बजट से सम्बंधित सुझाव के लिए प्रदेश सरकार ने पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर आम नागरिक और प्रगतिशील किसान या एफपीओ से जुड़े प्रतिनिधि अपने सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा। किसानों के लिए सरकार नई नई पहल कर रही हैं। इसी दिशा में किसानों के लिए सरकार ऑर्गेनिक खेती को भी आगे बढ़ा रही है।












Click it and Unblock the Notifications