Haryana: सीएम नायब सिंह सैनी ने आपातकाल की बरसी पर की बड़ी घोषणाएं, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Haryana News: हरियाणा की भाजपा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों और आपातकाल सत्याग्रहियों मासिक पेंशन में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी की है। इस प्रकार बढ़ी पेंशन पहली जुलाई 2024 से लागू होगी।

राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को आपातकाल की बरसी पर लोकतंत्र को फिर स्थापित करने और संविधान की मर्यादा को बचाने के लिए आपातकाल के दौरान लड़ाई लड़ने वाले सत्याग्रहियों को नमन किया। सीएम सैनी ने कहा कि आपातकाल के दौरान जो जुल्म और ज्यादतियां हुई थी, वह अभी तक भूले नहीं हैं।

haryana news

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में काफी योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना दिसम्बर 2017 से आरंभ की गई थी। इसके तहत 501 लोकतंत्र सेनानियों और उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहली जुलाई, 2024 से उनकी महीने की पेंशन में इजाफा करके 10,000 रुपये से 20,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा , हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा और वोल्वो बसों में 75 % किराया माफ किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री देने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन में वृद्धि करके 20,000 रुपये कर दिया गया है।स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर की 40,000 रुपये किया गया है। सीएम सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियोंऔर उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन की राशि भी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी है। प्रदेश में कुल 289 स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को मासिक पेंशन दी जा रही है।

यह भी पढ़ें हरियाणा में पंचायतों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की कवायद, नायब सैनी सरकार ने उठाया यह कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+