लाडवा विधानसभा सीट चुनाव 2024: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने भरा पर्चा, संदीप गर्ग की बगावत ने बढ़ाई टेंशन

Nayab Singh Saini Ladwa Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से मंगवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उनके साथ थे।

लाडवा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा की जनता से मुझे बहुत प्यार मिला है। जनता तीसरी बार हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को हरियाणा आएंगे।

Nayab Singh Saini affidavit

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी को नामांकन भरवाने के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। भाजपा के 67 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और मुझे लगता है कि आज तक बाकी उम्मीदवारों की भी घोषणा हो जाएगी। उम्मीद है कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है।

बता दें कि लाडवा सीट पर भी भाजपा का बगावत का सामना करना पड़ सकता है। यहां पर सोमवार को भाजपा नेता संदीप गर्ग के समर्थकों की बैठक हुई, जिसमें गर्ग तो शामिल नहीं हुए, लेकिन समर्थनकों ने फैसला लिया कि 11 सितंबर को उनका नामांकन करवाएंगे।

मीडिया की खबरों के अनुसार संदीप गर्ग ने कहा कि उनके पास 11 सितंबर का न्‍योता आया है। समर्थकों का जो फैसला होगा, उसे सिर-माथे रखेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि संदीप गर्ग कई साल से लाडवा सीट पर सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे।

हरियाणा भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची

1 लाडवा से नायब सिंह सैनी
2 कालका से शक्ति रानी शर्मा
3 पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता
4 अंबाला कैंट अनिल विज
5 अंबाला शहर असीम गोयल
6 मुलाना से संतोष सरवन
7 सढौर से बलवंत सिंह
8 जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
9 यमुनानगर से धनश्‍याम दास अरोड़ा
10 रादौर से श्‍याम सिंह राणा
11 शाहबाद से सुभाष कलसाना
12 थानेसर से सुभाष सुधा
13 पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
14 गुहला से कुलवंत बाजीगर
15 कलायत से कमलेश ढांडा
16 कैथल से लीलाराम गुर्जर
17 नीलाखेडी से भगवान दास कबीरपंथी
18 इंद्री से रामकुमार कश्‍यप
19 करनाल से जगमोहन आनंद
20 घरौंदा से हरविंदर कल्‍याण
21 पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
22 पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
23 इसराना से केएल पंवार
24 समालखा से मनमोहन भडाना
25 खरखौदा से पवन खरखौदा
26 सोनीपत से निखिल मदान
27 गोहाना से डॉ. अरिवंद शर्मा
28 सफीदों से रामकुमार गौतम
29 जींद से केएल मिडढा
30 उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
31 टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
32 फतेहाबाद से डूडाराम बिश्‍नोई
33 रतिया से सुनीता दुग्‍गल
34 कालांवाली से राजिंदर देशुजोधा
35 रनिया से शीशपाल कंबोज
36 आदमपुर से भव्‍य बिश्‍नोई
37 उकलाना से अनूप धानक
38 नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु
39 हांसी से विनोद भयाना
40 बरवाला से रणबीर गंगवा
41 हिसार से कमल गुप्‍ता
42 नलवा से रणधीर पनिहार
43 लोहारू से जेपी दलाल
44 बधरा से उमेद पातुवास
45 दादरी से सुनील सांगवान
46 भिवानी से घनश्‍याम सर्राफ
47 तोशाम से श्रुति चौधरी
48 बवानी खेड़ा से कपूर वाल्‍मीकि
49 मेहम से दीपक हुडडा
50 गढी सांपला किलोई से मंजू हुडा
51 कलानौर से रेनू डाबला
52 बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
53 बादली से ओम प्रकाश
54 झज्‍जर कप्‍तान बिरधाना
55 बेरी संजय कबलाना
56 अटेली से आरती सिंह राव
57 नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
58 कोसली से अनिल दहिना
59 रेवाड़ी से लक्ष्‍मण सिंह यादव
60 बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
61 गुडगांव से मुकेश
62 सोहना से तेजपाल तंवर
63 पलवल से गौरव गौतम
64 पृथला से टेकचंद शर्मा
65 बल्‍लभगढ़ मूलचंद शर्मा
66 फरीदाबाद से विपुल गोयल
67 तिगांव से राजेश नागर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+