ऑस्ट्रलिया में कैद हरियाणा के युवक को मुक्त कराने के लिए CM खट्टर ने की विदेश मंत्री से बात

चंडीगढ़। ऑस्ट्रलिया में कैद हरियाणा के एक युवक की रिहाई को लेकर सरकार के प्रयास तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। खट्टर ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। जिसके लिए विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को भारत की चिंता से अवगत कराया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री को भरोसा दिया है कि वहां गिरफ्तार किया गया युवक जल्द ही रिहा हो जाएगा।

Haryana CM Manohar lal khattar seeks FMs help to secure Vishal Joods release

बता दिया जाए कि, विशाल जूड नामक युवक ने सरकार से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी। विशाल के समर्थकों का कहना है कि, देश-विरोधी कुछ ताकतों ने विशाल से मारपीट की और बाद में आस्ट्रेलिया सरकार से मिलकर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया। कहा जा रहा है कि, विशाल ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तिरंगे के सम्मान के लिए देश विरोधी ताकतों का मुकाबला किया और तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया। बहरहाल, विशाल के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

Haryana CM Manohar lal khattar seeks FMs help to secure Vishal Joods release

कुरुक्षेत्र निवासी विशाल जूड की रिहाई के बाबत हरियाणा सरकार से अनुरोध किया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री जयशंकर से बात की। अब संभावना जताई जा रही है कि, विशाल बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया की जेल से रिहा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+