HSSC Group D Exam: सीएम खट्टर ने की ग्रुप-डी परीक्षाओं की समीक्षा, कहा- नकल रहित कराने किए हैं कड़े इंतजाम
HSSC Group D Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी परीक्षा की तैयारियों के संबंध में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंडल आयुक्त, जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चंडीगढ़ में आयोजित इस बैठक में सीएम खट्टर ने सीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान सीएम खट्टर को अधिकारियों ने बताया कि ग्रुप-डी के 13,536 पदों के लिए होने वाली सीईटी परीक्षा को नकल रहित और सफल संचालन के लिए राज्य सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रुप-डी पदों के लिए सीईटी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 13,75,151 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। सीईटी परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों नामतः पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, मेवात में नारनौल और रेवाड़ी में 798 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।
इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने निर्देश दिए कि पेपर लीक, पेपर आउट, नकल या किसी और के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देने आया हो, ऐसे मामले न हों। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की इस बार अदला-बदली की जाए, ताकि उन्हें स्वयं भी यह न पता हो कि किस परीक्षा केंद्र पर उनकी ड्यूटी लगेगी।
तो वहीं, एचएसएससी ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का 17 अक्टूबर को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे से 11:45 बजे और दोपहर 03 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications