'हरियाणा में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो...', सीएम खट्टर ने जानिए क्यों कहा ऐसा
Haryana News: राजधानी दिल्ली में आज हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिलकार्जुन खड़गे का नाम पीएम चेहरे के रूम में प्रस्ताव रखा। तो वहीं, अब खड़गे को INDIA गठबंधन का पीएम फेस के रूप में प्रस्तावित करने की खबरों पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया सामने आई है।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो पिछले दिनों कुछ प्रयोग किए थे उसमें उन्हें सफलता मिली थी। चाहे उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव को पीएम बनाया हो या मनमोहन सिंह को। पीवी नरसिम्हा राव 5 साल और मनमोहन सिंह 10 साल तक पीएम रहे।

इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि 2009 के बाद जैसे ही सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को आगे किया, फिर सब कुछ भूल गए। अगर वह कांग्रेस को फिर से मजबूत करने आए हैं तो यह अच्छी बात है। मैं अपने नेता प्रतिपक्ष से भी कहूंगा कि अगर उन्हें हरियाणा में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो किसी और को ले आएं।
उन्होंने कहा कि अगर दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीछे पड़े रहेंगे तो जैसी हालत वहां हुई, वैसा ही हाल यहां होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन का पीएम फेस बनाए जाने का प्रस्ताव ममता बनर्जी ने आज रखा। जिसका समर्थन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी किया।
हालांकि, जब मीडिया कर्मियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिलकार्जुन खड़गे से इस बारे में पूछा तो उन्होंने दोटूक कहा कि पहले 2024 का चुनाव जीतने दीजिए। पीएम चेहरे पर बाद में विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications