लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को सीएम खट्टर ने किया नमन, दिया ये संदेश

Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सरदार पटेल की जयंती पर सीएम खट्टर ने समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज 31 अक्टूबर का दिन देशभर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, वहीं आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य भी किया।

Haryana CM Manohar Lal Khattar

इस दौरान सीएम खट्टर ने हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह' में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलवाई। सीएम ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करते हुए पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बिना किसी विवाद के धारा 370 और 35-A को समाप्त कर जम्मू एवं कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाकर पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया।

सीएम खट्टर ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के ओजस्वी स्वर थे, उन्होंने 562 अलग अलग रियासतों का एकीकरण करते हुए भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य अपने अटल इरादों से सुनिश्चित किया। पीएम मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35A की समाप्ति से भारत और समृद्ध हुआ है।

आज चंडीगढ़ में उनकी जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को भारत की एकता और अखण्डता का संकल्प दिलाया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि गुजरात की पावन भूमि पर जन्मे भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञतापूर्वक नमन!

विभिन्न रियासतों में बंटे हुए देश को "अखंड भारत" के रूप में संगठित करने में उनकी क्रांतिकारी भूमिका थी। आजीवन देशहित को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रनिर्माण हेतु किया गया उनका अतुलनीय योगदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+