सीएम खट्टर ने युवाओं से किया सीधा संवाद, सफलता के दिए 20 मंत्र
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'सीएम की विशेष चर्चा' कार्यक्रम के युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने युवाओं को जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए सफल होने का संदेश दिया। कहा कि युवा स्वयं पर विश्वास करें और सकारात्मकता बनाए रखें, जीवन में जो भी अवसर प्राप्त हों।
'सीएम की विशेष चर्चा' कार्यक्रम के दौरान सीएम खट्टर ने प्रदेश के युवा छात्रों को सफलता के 20 मंत्र भी दिए। सीएम खट्टर ने मंगलवार 14 नवंबर को ओडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के भविष्य का आधार बनने वाले प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए सफल होने का संदेश दिया।

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि युवा स्वयं पर विश्वास करें और सकारात्मकता बनाए रखें, जीवन में जो भी अवसर प्राप्त हों, उन अवसरों का लाभ उठा कर परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। यही जीवन का सही उद्देश्य है। कहा कि इस आयु वर्ग में मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं, इसलिए जीवन में कुछ भी करने से पहले मन में अवश्य विचार करें।
सीएम खट्टर ने कहा कि जीवन में एक शब्द सबके सामना आता है, वो है मुश्किल। हमें यह मानना है कि मुश्किल कुछ भी नहीं है, बल्कि हमें उसे चुनौती मान कर उसका मुकाबला करना चाहिए, तभी हमें सफलता मिलती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में बाधाएं आएंगी, लेकिन उन बाधाओं को पार करके आगे बढ़ना होगा।
सीएम खट्टर ने सफलता के दिए 20 मंत्र
1- अपने मन की बात पर विचार अवश्य करें।
2- कुछ भी मुश्किल नहीं ये सदैव स्मरण रखें।
3- जीवन को बाधा-दौड़ समझें।
4- किसी दूसरे के जीवन की नकल न करें।
5- टीम वर्क को तवज्जो दें।
6- दिल में उमंग, मन में उत्साह और सोच सकारात्मक रखें।
7-नए-नए काम सीखने की अभिलाषा रखें।
8- कर्म करें, फल की चिंता न करें।
9- सरकार की नीतियों औऱ कार्यक्रमों का सदुपयोग करें।
10- सोशल मीडिया औऱ टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करें।
11- किसी भी प्रकार की लत का शिकार न हों।
12- परफॉर्मेंस औऱ रिलेशनिश को करेंसी की तरह जोड़कर रखें।
13- सदैव प्रसन्न रहें अर्थात निराशा से दूर रहें।
14- सपनों को पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।
15- लक्ष्य प्राप्ति से पहले कभी न रुकें।
16- मन का त्यागमय प्रवृत्ति का बनाएं।
17- संवेदनाओं में स्थिरता लाएं।
18- जीवन में उदार प्रवृत्ति को अपनाएं।
19- अपने मन को काबू में रखें।
20- स्वयं पर विश्वास करें।












Click it and Unblock the Notifications