विश्व हिंदी दिवस की हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने दी शुभकामनाएं

Haryana News: हिंदी प्रेमियों के लिए आज (10 जनवरी) का दिन बेहद खास है क्योंकि, आज के दिन भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'विश्व हिन्दी दिवस' आज 'विश्व हिन्दी दिवस' की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। भारत को एक सूत्र में पिरोने वाली हिंदी भाषा अनेकता में एकता को स्थापित करने की प्रमुख सूत्रधार है।

Manohar Lal Khattar

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आगे लिखा, आइये! हम सभी मिलकर पूरे गर्व के साथ हिन्दी का प्रयोग करते हुए इसका प्रचार-प्रसार जन-जन तक करने का दृढ संकल्प लें। आपको बताते चले कि दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस को मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 10 जनवरी 1975 में हुई थी। नागपुर में पहला हिंदी दिवस मनाया गया था। इसकी औपचारिक रूप से घोषणा 2006 में हुई थी, उस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे। उन्होंने ही हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+