सुमित अंतिल ने एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, सीएम खट्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यूं दी बधाई
Haryana News: एशियन पैरा गेम्स में भारत की धमक अभी तक जारी है। इस बात को पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने एक बार फिर से साबित कर दिया। सुमित अंतिल ने हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। सुमित की इस जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई देते हुए सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बताया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुमित अंतिल का एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स हैडल से ट्वीट शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने लिखा, म्हारे वर्ल्ड रिकॉर्डधारी पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने एशियन पैरा गेम्स में एक साथ तीन रिकॉर्ड तोड़कर साबित कर दिया है कि वो दुनिया के जेवलिन थ्रो के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं।

इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने आगे कहा कि सुमित ने 73.29 मी. दूर भाला फेंककर एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से आज पूरा देश गौरवान्वित है, अनंत बधाई।
बता दें, सुमित अंतिल ने भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 50 साल के सुमित ने 73.29 मीटर के थ्रो के साथ एशियाई पैरा खेलों में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। सुमित अंतिल ने दिन के अपने तीसरे प्रयास में इस मार्क पर पहुंचने में कामयाब रहे।
जेवलिन थ्रो में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के अरचचिगे समित रहे, उन्होंने ने 62.42 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। वहीं, पुष्पेंद्र सिंह ने 62.06 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे, उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत ने एशियन पैरा गेम्स में अभी तक कुल 36 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications