Haryana New CM: हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री के साथ 7 MLA ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ, जानें दौड़ में कौन-कौन?

Haryana New Cabinet Minister List 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 48 सीटें जीत कर लगातार तीसरी बार बनाने जा रही भाजपा की नई सरकार में मुख्‍यमंत्री कौन होगा? नायब सिंह सैनी को दूसरी बार हरियाणा मुख्‍यमंत्री बनने का मौका मिलेगा या कोई नया चेहरा सीएम बनेगा? इन सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। हरियाणा से दिल्‍ली तक में इन सब पर मंथन चल रहा है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा भाजपा की इच्‍छा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्‍टूबर 2024 को पंचकूला में रखा जाए। हालांकि फाइनल डेट व जगह अभी तय नहीं की गई है। उसी दिन दशहरा होने के कारण डेट आगे भी खिसकाई जा सकती है, क्‍योंकि ज्‍यादातर नेता उस दिन दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Oath Ceremony Haryana: हरियाणा भाजपा सरकार 2024 कब-कहां लेगी शपथ, कौन होगा अगला मुख्‍यमंत्री?

Haryana CM Cabinet

सूत्रों के हवाले तो यह भी दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री के साथ 4 कैबिनेट और 3 राज्‍य मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रियों में वालों की दौड़ में मूलचंद शर्मा, महीपाल ढांडा, अनिल विज, कृष्ण कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है जबकि राव नरबीर सिंह, आरती राव, डॉ. अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी, हरविंद्र कल्‍याण, जगमोहन आनंद के नाम राज्‍यमंत्री की दौड़ में चल रहे हैं।

भाजपा के पास हो गए 51 विधायक

यूं तो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने कुल 90 में से 48 सीटें जीती हैं, मगर मुख्‍यमंत्री व म‍ंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले भापजा की ताकत बढ़ गई और कुल विधायकों की संख्‍या बढ़कर 51 हो गई है।

भाजपा को तीन निर्दलीय ने समर्थन दिया है। हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गनौर से देवेंद्र कादियान ने 9 अक्‍टूबर को भाजपा को समर्थन दिया है।

देश की अमीर महिला सावित्री जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां और भाजपा की बागी हैं। देवेंद्र कादियान ने भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है जबकि राजेश जून कांग्रेस के बागी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+