Oath Ceremony Haryana: हरियाणा भाजपा सरकार 2024 कब-कहां लेगी शपथ, कौन होगा अगला मुख्‍यमंत्री?

oath ceremony of Haryana CM 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत की हैट्रिक बनाकर फिर भाजपा सरकार बनी है। भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीती हैं। मतगणना के अगले ही दिन 3 निर्दलीय सावित्री जिंदल, राजेश जून और देवेंद्र कादियान का समर्थन भी मिल गया। अब हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री व मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं।

हरियाणा सरकार शपथ ग्रहण समारोह 2024

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हरियाणा भाजपा चाहती है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूल में दशहरे के मौके पर 12 अक्‍टूबर 2024 को होना चाहिए। हालांकि दशहरे पर बड़े नेता रावण दहन कार्यक्रमों में व्‍यस्‍त रहेंगे। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पंचकूला में संभावित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

Haryana BJP government 2024

हरियाणा का नया सीएम कौन होगा?

हरियाणा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत पाने वाली भाजपा द्वारा अबकी बार भी नायब सिंह सैनी को ही मुख्‍यमंत्री बनाया जाना लगभग तय है। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ौली दिल्‍ली पहुंचे। मीडिया से बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के नए सीएम व शपथ ग्रहण समारोह के बारे में अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा।

दशहरे बाद चुनेंगे नया सीएम?

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ौली के अनुसार अभी हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री और शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा नहीं हो रही। यह सब दहशरे के बाद तय होगा। सीएम चुनने के लिए दशहरे के बाद बैठक होगी। उधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि हरियाणा नए सीएम व मंत्रियों को लेकर भाजपा आलाकमान ने बैठक की है, जिसमें चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, संगठन महासिचव फणीन्‍द्र नाथ शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में शपथ ग्रहण समारोह व मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई है।

15वीं हरियाणा विधानसभा में किसके कितने विधायक?

भाजपा-51 (48+3 निर्दलीय)
कांग्रेस- 37
इंडियन नेशनल लोकदल-2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+