आम आदमी पार्टी की वजह इतनी सीटों पर हारी कांग्रेस? अगर कर लेते गठबंधन तो बन सकती थी सरकार!

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 36 सीटें जीत चुकी है और एक सीट से बढ़त बनाए हुए है। वहीं INLD 2 सीट और 3 सीटें अन्य के खाते में आई है। हरियाणा में कांग्रेस नेतृत्व के बीच इस नतीजों को लेकर गहरा असंतोष है।

एग्जिट पोल में कांग्रेस के जीत का अनुमान था लेकिन चुनावी नतीजों में उनकी करारी हार हुई है। इस हार के बाद कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि,जिनके नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव लड़ा, उनकी वजह से हार हुई है। लेकिन इन सब के बीच चुनाव आयोग के सामने आए आंकड़ों के विश्लेषण से पता है कि कई सीटों पर कांग्रेस का खेल आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिगाड़ा है।

Haryana Election Result 2024

ये भी पढ़ें- Arti Singh Rao: कौन हैं हरियाणा की सबसे खूबसूरत महिला MLA आरती सिंह राव? शूटिंग में लगाए जबरदस्‍त निशाने

शैलजा ने राज्य में सत्ता हासिल करने के पार्टी के प्रयासों को कमजोर करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने की बात कही है। शैलजा ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा से दुखी होकर, मुझे विश्वास है कि पार्टी हाईकमान हार के कारणों का आकलन करेगा। हाईकमान को हरियाणा में पार्टी को पुनर्जीवित करने में मदद करने के लिए एक योजना तैयार करनी चाहिए और परिणामों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करनी चाहिए।"

ये भी पढे़ं- अरविंद केजरीवाल ने डोडा सीट से विजयी हुए AAP उम्मीदवार मेहराज मलिक को Video Call कर बधाई दी

आम आदमी पार्टी ने बिगाड़ा ने कांग्रेस का खेल!

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन जीत एक भी नेता की नहीं हुई है। लेकिन आंकड़ों में आप कांग्रेस का वोट काटते दिख रही है। हरियाणा की डबवाली, आदमपुर, असन्‍ध, समेत कुछ सीट ऐसी हैं, जहां कांग्रेस के नेता हार हैं और हार का मार्जिन बहुत ही कम है। लेकिन इन सीटों पर आप के प्रत्याशी को अच्छी संख्या में वोट मिले हैं।

अगर आप ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे होते तो ये वोट कांग्रेस के खाते में जाने की पूरी संभावना थी। ऐसी स्थिति में कांग्रेस के नेता कुछ सीटों पर जीतते तो...सरकार बनाने की स्थिति में आ सकते थे।

राजनीतिक गलियारों में भी इस बात की चर्चा है कि अगर कांग्रेस आप के साथ गठबंधन कर लेती तो हरियाणा में उनकी स्थिति और मजबूत हो सकती थी।

हरियाणा विधानसभा की वो सीटें, जहां कांग्रेस नेता बहुत कम मार्जिन से हारें, देखें लिस्ट?

1. विधानसभा क्षेत्र डबवाली (DABWALI Seat): इस सीट से अदित्य देवीलाल (इंडियन नेशनल लोक दल) जीते हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग 610 वोटों से हारे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 6606 वोट मिले हैं।

2. विधानसभा क्षेत्र आदमपुर (ADAMPUR): इस सीट से चन्द्र प्रकाश पुत्र (इंडियन नेशनल काँग्रेस) जीते हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार भव्य बिश्‍नोई 1268 वोटों से हारे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के भुपेन्द्र बैनिवाल को 1814 वोट मिले हैं।

3. विधानसभा क्षेत्र असन्‍ध (ASSANDH): इस सीट से योगीन्द्र सिंह राणा (भारतीय जनता पार्टी) जीते हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी (इंडियन नेशनल काँग्रेस) 2306 वोटों से हारे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के अमनदीप सिंह जुण्डला को 50471 वोट मिले हैं।

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र जगाधरी, जहां आप को 43813 वोट मिले, विधानसभा क्षेत्र लोहारू पर आप को 80530 वोट मिले, महेंद्रगढ़ (1692 वोट), नारनौल (6188 वोट), पंचकुला (3332 वोट ), रनिया (4697 वोट) मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+