अरविंद केजरीवाल ने डोडा सीट से विजयी हुए AAP उम्मीदवार मेहराज मलिक को Video Call कर बधाई दी
Jammu Kashmir Election Result 2024: आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतकर पांचवें राज्य में खाता खोल लिया। डोडा से पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी के गजाय सिंह राणा को 4,538 वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने JKNC के उम्मीदवार खालिद नजीब सुहरवर्दी को 9,894 वोटों से पराजित किया।
मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में डोडा सीट से विजयी हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक को Video Call कर बधाई दी। मेहराज मलिक ने आप संयोजक को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि आपके समर्थन के बिना ये जीत संभव नहीं था।

जीत के बाद आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह जश्न नहीं बल्कि पहला पड़ाव है। डोडा की जनता ने साफ़ संदेश दे दिया है कि अब जुल्म की इंतहा हो गई है। अब इंसाफ होगा। यहां सुधार आएगा। अस्पतालों के अंदर डॉक्टर होंगे, स्कूल और सड़कें बेहतरीन बनेंगी। अब आवाम की भलाई के लिए काम होगा।
तो वहीं, डोडा से आप कार्यकर्ताओं ने डोडा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया।












Click it and Unblock the Notifications