Arti Singh Rao: कौन हैं हरियाणा की सबसे खूबसूरत महिला MLA आरती सिंह राव? पहले शूटर, अब बन सकती मंत्री
Arti Singh Rao MLA Ateli Haryana: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बन गई है। 15वीं विधानसभा के लिए 8 अक्टूबर 2024 को हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48, कांग्रेस (INC) 37, इंडियन नेश्नल लोकदल (INLD) ने 2 और निर्दलीय 3 जीते हैं। आज 17 अक्टूबर को पंचकूला में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। नायब सिंह सैनी सीएम पद की श्पथ लेंगे। आरती राव भी मंत्री बन सकती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने वालों में सबसे खूबसूरत महिला विधायक आरती सिंह राव को कहा जा सकता है, जो भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं। आरती सिंह राव ने हरियाणा विधानसभा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली विधानसभा क्षेत्र पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की है।

आरती सिंह चुनाव परिणाम 2024
अटेली सीट पर भाजपा की आरती सिंह राव ने कुल 57737 वोट हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अतर लाल को कुल 54652 मत मिले हैं। आरत सिंह राव की जीत का अंतर 3085 वोट रहा।

अटेली विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की अनिता यादव को 30037, जननायक जनता पार्टी की आयुषि अभिमन्यु राव को 1748, आम आदमी पार्टी के सुनील राव को 220 और सीपीआईएम के कामरेड ओमप्रकाश को 185 वोट मिले हैं।

आरती सिंह राव विधायक अटेली का जीवन परिचय
आरती सिंह राव की उम्र 45 साल है। इन्होंने बीए तक की शिक्षा ग्रहण की है। शूटिंग खिलाड़ी रहते हुए साल 2001 और साल 2012 में शूटिंग वर्ल्ड कप फाइनल में हिस्सा लिया है। 4 एशियन चैंपियनशिप मेडल भी जीते हैं।
आरती सिंह साल 2017 में शूटिंग छोड़ राजनीति में सक्रिय हो गई हैं और अपने पिता की छत्रछाया सियासत और अटेली क्षेत्र में पकड़ बनाई।
आरती सिंह राव की सम्पति 66 करोड़ रुपए है। इनके पास दिल्ली में 5 करोड़ से ज्यादा कीमत के दो फ्लैट हैं। 77 लाख रुपए से ज्यादा की सोने-चांदी और डायमंड ज्वेलरी भी है।
आरती सिंह राव के घर का पता 1, भगत भक्ति आश्रम के पास, रामपुरा रेवाड़ी है। बावल विधानसभा सीट पर इनका वोट पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications