Haryana Opinion Poll 2024: हरियाणा चुनाव के नए ओपिनियन पोल में BJP को तगड़ा झटका, कितनी सीट जीत रही कांग्रेस?
Haryana Election Opinion Poll Tracker 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की सूचियों जारी होने से पहले ओपिनियन पोल और चुनावी सर्वे के नतीजे सामने आ रहे हैं। हरियाणा चुनाव पर पोल ट्रैकर का ताजा ओपिनियन पोल आया है।
पोल ट्रैकर का सर्वे हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज लेकर आया है जबकि भाजपा को इससे तगड़ा झटका लग सकता है। इस ओपिनियन पोल में हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाती और भाजपा सत्ता से बाहर होती दिख रही है।

हरियाणा में कांग्रेस को 46-59 सीटें
एबीपी लाइव की न्यूज के अनुसार हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीट हैं। पोल ट्रैकर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को 46-59 सीटें मिलने का अनुमान है। मतलब स्पष्ट बहुमत।
हरियाणा में भाजपा में 21-29 सीटें
पोल ट्रैकर के ओपिनियन पोल में भाजपा को 21 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अगर ओपनियन के अनुमान नतीजों में बदले तो हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी सरकार बनाने से चूक जाएगी और दस साल बाद सत्ता में कांग्रेस की वापसी होनी तय है।
हरियाणा में आप व जेजेपी की स्थिति
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नए ओपिनियन पोल में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) का वोट प्रतिशत गिर सकता है। महज 9 वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुल सकता है। एक सीट पर जीतने व दो प्रतिशत वोट पाने का अनुमान है। अन्य के खाते में 14 प्रतिशत वोट व 7-9 सीटें जा सकती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
भाजपा को 40 सीट
कांग्रेस को 31 सीट
जेजेपी को 10 सीट
निर्दलीय को 7 सीट
आईएनएलडी 1 सीट
एचएलपी 1 सीट
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 शेड्यूल
अधिसूचना दिनांक- 5 सितंबर 2024
नामांकन की शुरुआत- 5 सितंबर 2024
नामांकन की आखिरी तारीख-12 सितंबर 2024
नामांकन पत्रों की पड़ताल-13 सितंबर 2024
नाम वापसी की आखिरी तारीख-16 सितंबर 2024
मतदान-1 अक्टूबर 2024
मतगणना-4 अक्टूबर 2024












Click it and Unblock the Notifications