हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: खेल के 10 धुरंधर राजनीतिक अखाड़े में उतरने को तैयार, किसे कहां से टिकट?

Sports Person in Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की राजनीति में भी गजब ही खेल होता है। हर कोई पार्टी खिलाड़ियों की कामयाबी पर सियासी दांव लगाने से नहीं चूकती। खुद कई खिलाड़ी भी चुनाव आते ही टिकट मांगने वाले की कतार में खड़े नजर आते हैं। इसकी एक बानगी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के राजनीतिक अखाड़े में उतरने को कई खिलाड़ी तैयार हैं। भाजपा-कांग्रेस इस बार 10-11 खिलाड़ियों को टिकट दे सकती है। हरियाणा चुनाव इतिहास में अब तक 30 से ज्‍यादा नेशनल -इंटरनेशनल खिलाड़ी खेलों के बाद सियासत में दांवपेंच आजमा चुके हैं।

Sports Person in Haryana Assembly Election 2024

दादरी सीट पर बबीता कुमारी vs विनेश फोगाट (Babita Kumari vs Vinesh Phogat Dadri seat)

चरखी दादरी सीट पर इस बार भाजपा की बबीता कुमारी व कांग्रेस की विनेश फोगाट के बीच मुकाबला हो सकता है। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स बबीता ने साल 2019 में यहीं से चुनाव लड़ा था, मगर हार गई थीं। साल 2024 में पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचकर बाहर हुईं विनेश फोगाट व बबीता कुमारी चचेरी बहन हैं।

Haryana Chunav 2024 Sports Person

महम सीट पर साक्षी मलिक vs दीपक हुड्डा (Sakshi Malik vs Deepak Hooda Meham seat)

हरियाणा की महम सीट पर साल 2024 के चुनाव में कबड्डी vs रेसलिंग का मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय कबड्डी के पूर्व कप्‍तान दीपक हुड्डा को भाजपा टिकट दे सकती है जबकि ओलंपिक मेडलिस्‍ट पहलवान साक्षी मलिक पर कांग्रेस दांव लगा सकती है।

Haryana Chunav 2024 Sports Person

शूटर आरती राव ने मांगी टिकट (Shooter Aarti Rao)

शूटिंग में राष्‍ट्रीय चैंपियन आरती राव भी चुनाव लड़ सकती हैं। आरती ने भाजपा से हरियाणा के अटेली, कोसली, बहादशापुर में से किसी एक सीट पर टिकट मांगा है। आरती राव के पिता इंद्रजीत सिंह केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

Haryana Chunav 2024 Sports Person

स्‍वीटी बूरा बरवाला सीट से टिकट (Saweety boora Barwala seat)

हैवीवेट में बॉक्सिंग की विश्‍व विजेता स्‍वीटी बूरा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बरवाला सीट से भाजपा की टिकट मांगी है। स्‍वीटी जनसभाएं भी कर रही हैं। महम सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे भारतीय कबड्डी के पूर्व कप्‍तान दीपक हुड्डा इनके पति हैं।

योगेश्‍वर दत्‍त गोहाना से मांग रहे टिकट (Yogeshwar Dutt Gohana saet)

ओलंपिक मेडलिस्‍ट रेसलर योगेश्‍वर दत्‍त हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गोटाना सीट पर भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। बरोदा से दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं।

बजरंग पूनिया झज्‍जर सीट से टिकट (Bajrang Punia Jhajjar seat)

पहलवान विनेश फोगाट व साक्षी मलिक की तरह बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ पकड़ रखा है। हालांकि ये भी अभी ऑपचारिक तौर कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं, मगर विधानसभा चुनाव 2024 में झज्‍जर सीट से कांग्रेस की टिकट के दावेदार हैं।

विजेंद्र सिंह भी लड़ सकते हैं चुनाव

ओलंपिक मेडलिस्‍ट बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाग्‍य आजमा सकते हैं। पहले ये कांग्रेस में थे। दक्षिण दिल्‍ली सीट से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ा। हार गए। साल 2025 में भाजपा ज्‍वाइन की। अभी यह तय नहीं कि विजेंद्र सिंह किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+