Haryana Chunav 2024: सास-ससुर रह चुके CM, दामाद का 'हरियाणा डिप्टी सीएम की गद्दी' पर अटका दिल?
Haryana Rewari Chunav 2024 News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी सीट पर मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है।
करीब डेढ़ महीने चले चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से सियासी दांव-पेंच लगाकर वोट मांगे हैं। इस मामले में चिरंजीव राव का चुनाव प्रचार अभियान सबसे अनूठा रहा।
दरअसल, चिरंजीव राव हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रेवाड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। साल 2019 में पहली बार रेवाड़ी विधायक चिंरजीव राव ने इस बार यह कहकर वोट मांगे हैं कि 'वे हरियाणा के डिप्टी सीएम बनेंगे। यहां के मतदाता विधायक नहीं बल्कि सीधा डिप्टी सीएम बनेंगे।'

मजेदार बात तो यह है कि इस बार के हरियाण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सीएम फेस तक तय नहीं कर पाई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जैसे दिग्गज सीएम पद की दौड़ में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने किसी एक को सीएम फेस नहीं बनाया जबकि इधर रेवाड़ी में चिरंजीव राव डिप्टी सीएम बनने का दावा कर रहे हैं।
रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने हरियाणा डिप्टी सीएम बनने का दावा कोई अचानक नहीं किया बल्कि टिकट मिलने से पहले यह बात कहने लगे थे। यही नहीं बल्कि फिर टिकट मिली तो बाकायदा पोस्टर छपवाकर उन पर लिखवाया 'विधायक नहीं डिप्टी सीएम चुनेंगे' 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान कर कांग्रेस को विजयी बनाएं।

चिरंजीव राव के पिता भी रहे MLA
चिरंजीव राव पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 38 वर्षीय चिरंजीव राव साल 2019 में पहली बार रेवाड़ी से विधायक बने हैं। इनके पिता कैप्टन सिंह यादव इसी सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं।
लालू यादव के दामाद हैं चिरंजीव राव
चिरंजीव राव का परिवार ही नहीं बल्कि रिश्तेदार भी राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। चिरंजीव के ससुर लाल यादव व सास राबड़ी देवी हैं, जो दोनों ही बिहार के सीएम रह चुके हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव से चिरंजीव यादव की शादी हुई है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी इनके रिश्तेदार हैं।
चिरंजीव राव डिप्टी सीएम बनने के दावे की वजह
चिरंजीव राव ने पूर्व में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके हरियाणा उप मुख्यमंत्री पद के लिए उनके दावे की तीन वजह हैं। एक ये कि वे साल 2006 से राजनीति में सक्रिय हैं। यूथ कांग्रेस से लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कई पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी हैं।

दूसरी वजह यह बताई कि इनके दादा राव अभय सिंह तीन बार और पिता कैप्टर अजय सिंह यादव कई बार विधायक रहे हैं। माने पुरानी राजनीतिक विरासत। तीसरी वजह यह बताई कि रेवाड़ी को लंबे समय से मजबूत प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं मिला है। इसलिए साल 2024 में रेवाड़ी से डिप्टी सीएम बनना जरूरी हो गया।
रेवाड़ी विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार
कांग्रेस-चिरंजीव राव
बीजेपी-लक्ष्मण सिंह यादव
बीएसपी-विजय सोमानी
एएसपी (KR)- मोकी यादव
निर्दलीय-प्रशांत सन्नी यादव
(कुल मतदाता-2,53,367)












Click it and Unblock the Notifications