राजस्‍थान के 'सियासी दुश्‍मन' राजेंद्र राठौड़-गोविंद डोटासरा जब हरियाणा चुनाव में हुए आमने-सामने

Rajendra Rathore-Govind Dotasra Viral Photo: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 हो रहे हैं। हरियाणा चुनाव में राजस्‍थान के फायरब्रांड नेताओं की भी डिमांड है। राजस्‍थान में भाजपा-कांग्रेस के तो 'सियासी दुश्‍मन' ही हरियाणा पहुंच गए और दोनों का आमना-सामना हुआ तो तस्‍वीर वायरल हो गई। हम बात कर रहे हैं कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ और पीसीसी चीफ व कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा की।

दरअसल, हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान है। भाजपा ने चूरू के रहने वाले राजेंद्र राठौड़ को उनकी पड़ोसी जिले हिसार में भाजपा चुनाव प्रभारी बना रखा है जबकि सीकर के लक्ष्‍मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस ने स्‍टार प्रचारक की जिम्‍मेदारी दे रखी है। राजस्‍थान के इन दोनों समेत कई नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

haryana Chunav 2024

24 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर वायरल हुई, जिसमें गोविंद डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ हरियाणा के हिसार में एक दूसरे से मुस्‍कुराते हुए मुलाकात करते नजर आए। तस्‍वीर पर कई लोगों ने मजाकिया कमेंट किए हैं। उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राजेंद्र राठौड़ और गोविंद सिंह डोटासरा ने एक-दूसरे कटाक्ष भी खूब किए थे।

किसने क्‍या लिखा?
@JournalistAkashGaurav ने लिखा-'हरियाणा विधानसभा चुनाव में राजस्थान का रंग,
गोविंद सिंह डोटासरा-राजेंद्र राठौड़ के संग।'
@suryarekha ने लिखा कि 'हिसार से बीजेपी के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ है,कांग्रेस के हरियाणा में स्टार प्रचारक गोविन्द डोटासरा। आज हिसार में दोनों ने नेताओं की खास मुलाकात हो गई। हिसार से चुनाव प्रचार करने के पीछे डोटासरा का कहीं असली मकसद "तू आगे-आगे मैं पीछे-पीछे" वाला तो नहीं है!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+