हरियाणा चुनाव 2024 में राजस्‍थान-मध्‍य प्रदेश CM व दीया कुमारी की एंट्री, जानिए कौन-कहां गरजा?

Haryana Chunav 2024: हरियाणा में 5 अक्‍टूबर को चुनाव हैं। 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी और उसी दिन नतीजे आएंगे। मतदान में स्‍पताहभर का समय बचा है। इस समय सभी 90 सीटों पर धुआंधार चुनाव प्रचार चल रहा है।

हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। राजस्‍थान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्रियों समेत तमाम नेताओं को चुनाव प्रचार में लगा दिया है।

Haryana Chunav 2024

दादरी में मध्‍य प्रदेश सीएम मोहन यादव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने दादरी व बवानीखेड़ा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

चुनावी रैली में यादव ने कहा कि राहुल गांधी अज्ञानी हैं। विरेशों में देश को अपमानित कर रहे हैं। पाकिस्‍तान के हितों की बात करते हैं। देश के खिलाफ जाने वालों को चुनाव में जनता वोट की चोट से सबक सिखाएगी।

मध्‍य प्रदेश सीएम यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने विभागों में भ्रष्‍टाचार, नौकरियों में पर्ची-खर्ची बंद कर पोर्टल से आमजन को लाभांवित किया। मोहन यादव ने कहा कि हरियाणा के लोग समझदार हैं।

राजस्‍थान सीएम भजनलाल शर्मा राई में

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा भी हरियाणा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि हरियाणा की जनता तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाएगी। कांग्रेस के प्रत्‍याशी युवाओं के भविष्‍य की नीलामी कर घर भरने और पर्ची-खर्ची से नौकरी देने का प्रचार कर रहे हैं।

राजस्‍थान डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी अंबाला सिटी

राजस्‍थान की उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी हरियाणा में चुनाव प्रचार करने अंबाला सिटी, मुलाना के बीहटा और कैथल पहुंची। यहां पर जनसभाओं को सम्‍बोधित किया। दीया कुमारी ने कहा कि अंबाला के अग्रवाल भवन में उन्‍होंने कहा कि राजस्‍थान में जनता ने 5 साल तक कांग्रेस का अत्‍याचार सहा।

ऐसे में कोई नहीं चाहेगा कि राजस्‍थान वाला हाल हरियाणा में भी हो। कैथल में महिला सम्‍मेलन में दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं का सम्‍मान नहीं होता, बल्कि महिलाओं को दबाने का काम किया जाता है। कांग्रेस ने वरिष्‍ठ नेता किरण चौधरी की अनदेखी की तो उन्‍होंने पार्टी छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+