हरियाणा CM पद से हटते ही मनोहर लाल खट्टर ज्‍वाइन करना चाहते थे कांग्रेस, साधा था सम्‍पर्क-खेड़ा का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा सियासी दांव चला है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पवन खेड़ा का दावा है कि हरियाणा मुख्‍यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मनोहर लाल खट्टर दुखी हो गए थे और कांग्रेस के सम्‍पर्क साधा था। कुछ सहयोगियों के साथ कांग्रेस ज्‍वाइन करना चाहते थे।

ट्रिब्‍यून की रिपोर्ट में पवन खेड़ा के हवाले से दावा किया गया है कि मनोहर लाल खट्टर सीएम पद से हटने के बाद दुखी हो गए थे। उन्‍होंने कांग्रेस तक संदेश पहुंचाया था कि वे अपने कुछ सहयोगियों के साथ कांग्रेस ज्‍वाइन करना चाहते हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ।

Haryana Chunav 2024 Manohar Lal Khattar

उधर, मनोहर लाल खट्टर को मुख्‍यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस के पास गए कि नहीं? इस बारे में भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का यह भी कहना है कि खट्टर की असफलताओं को छिपाने से हरियाणा की जनता का गुस्‍सा शांत नहीं होगा। मतदाता इतने नाराज हैं कि जब वे EVM का बटन दबाते हैं तो इस बात का भी खतरा रहता है कि कहीं मशीन ना टूट जाए।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस पर दलित नेता कुमारी सैलजा के अपमान का आरोप लगाकर उन्‍हें भाजपा में आने का ऑफर देने के चलते भी सुर्खियों में हैं।

अंबाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा को लेकर यह भी कहा कि उनकी पार्टी का मामला है, आखिर उन्हें इनके(कुमारी सैलजा) बारे में सफाई क्यों देनी पड़ रही है? इसका मतलब आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस में क्या पक रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 40 सीटें जीती थी और 10 सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। भाजपा के मनोहर लाल खट्टर सीएम और जेजेपी के दुष्‍यंत चौटाला डिप्‍टी सीएम बने थे। चार साल बाद 2024 में भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूट गया था। तब मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाया गया था। उनकी जगह नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+