Haryana Chunav 2024: मतदान से पहले जानें हरियाणा के जाट, किसकी खड़ी करेंगे खाट?

हरियाणा में मतदान का काउंटडाउन चल रहा है। 5 अक्‍टूबर को सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 90 सीटों पर 1031 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला 2.03 करोड़ मतदाता करेंगे। 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी।

हरियाणा में भाजपा लगाताार तीसरी बार सरकार बनाने और कांग्रेस दस साल बाद वापसी के लिए चुनाव प्रचार में जोर लगा चुकी है। हरियाणा जीतने के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ने समान रणनीति अपनाई है।

Haryana Chunav 2024

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में ज्‍यादा दांव जाटों पर लगाया है जबकि भाजपा ने ओबीसी पर। इनमें ब्राह्मण, बनिया, पंजाबी/खत्री और राजपूत समाज से ज्यादातर उम्मीदवार है। कांग्रेस ने साल 2019 वाले अधिकांश विधायकों को फिर से मौका दिया है जबकि बीजेपी ने 40 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटे हैं।

हरियाणा में जाट मतदाता

हरियाणा विधानसभा की 90 में से 57 सीटें ऐसी हैं, जहां 10 फीसदी से ज्‍यादा जाट आबादी। रोहतक, हिसार और करनाल जिले की जाट बैल्‍ट में हैं।

साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में जाट बाहुल इलाके के 20 सीटें कांग्रेस ने, 19 बीजेपी ने और 18 अन्‍य दलों ने जीती थी।

हरियाणा में दलित मतदाता

हरियाणा में जाटों के अलावा 49 सीटों पर दलित वोटर्स की आबादी 10 फीसदी से ज्यादा है। इनमें हिसार में 11, अंबाला और रोहतक में 9-9 और गुरुग्राम में 8 सीटें हैं। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दलित बहुल सीटों में बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 15 और अन्य दलों ने 13 सीटें जीतीं थी।

हरियाणा में जाट उम्‍मीदवार

कांग्रेस हरियाणा विधानसभा की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट भिवानी सीपीआईएम के लिए छोड़ी है। हालांकि कांग्रेस और सीपीआईएम ने 29 जाटों को टिकट दिए हैं। बीजेपी ने सिर्फ 15 जाट उम्मीदवार उतारे हैं।

बीजेपी ने सामान्य वर्ग के 35 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 15 सामान्य उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ओबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के मामले में दोनों पार्टियों ने लगभग बराबर संख्या में टिकट दिए हैं।

हरियाणा भाजपा के सामने चुनौती

  • किसानों का मुद्दा
  • 10 साल की एंटी इनकंबेंसी
  • पहलवानों का मुद्दा
  • अग्निवीर योजना

हरियाणा कांग्रेस के सामने चुनौती

  • कांग्रेस में आपसी खींचतान
  • मुख्‍यमंत्री का चेहरा
  • बागी नेता

हरियाणा चुनाव में बाहरी पार्टी

  • आम आदमी पार्टी
  • बहुजन समाज
  • एएसपी (चंद्रशेखर आजाद)

हरियाणा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टी

  • जननायक जनता पार्टी
  • इंडियन नेशनल लोकदल

हरियाणा में जातिवार मतदाता (प्रतिशत में)

  • जाट 25
  • दलित 21
  • पंजाबी 8
  • ब्राह्मण 7.5
  • अहीर 5.14
  • वैश्य 5
  • राजपूत 3.4
  • सैनी 2.9
  • मुस्लिम 3.8
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+