हरियाणा में आज से दिल्ली-चंडीगढ़ तक महिलाओं का फ्री सफर, रक्षाबंधन पर राेडवेज की 170 बसें दौड़ेंगी
चंडीगढ़। हरियाणा राेडवेज एवं पुलिस-प्रशासन ने रक्षाबंधन काे लेकर अपनी तैयारी कर ली हैं। इस बार पर्व पर राेडवेज डिपाे से 170 बसें चलेगी। ये बसें हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर बाॅर्डर तक समेत जिलाभर के विभिन्न रूट पर चलेंगी। उधर, सरकार ने ऐलान किया है कि, रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, महिलाओं के लिए हर वर्ष की तरह हमने ये जरूरी निर्णय लिया है, ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। हालांकि, सफर करते समय सभी को कोरोना से बचाव का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि, सभी बहनों को रक्षाबंधन की भी शुभकामनाएं देता हूं।"
वहीं, हरियाणा राेडवेज डिपाे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर माेहन ने बताया कि, कल के दिन अगर काेई महिला हरियाणा राेडवेज की बस में हरियाणा से पंजाब जाती है ताे उसकी अम्बाला-शंभू बाॅर्डर शुरू हाेते ही पंजाब जाने के लिए टिकट लगेगी, जबकि पंजाब से आने वाली महिलाओं काे अम्बाला-शंभू बाॅर्डर तक टिकट लेनी हाेगी। साथ ही हरियाणा में एंट्री हाेने पर महिलाएं हमारी राेडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी।

उन्होंने कहा कि, शनिवार दाेपहर 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक बस में फ्री सफर करने की सुविधा रहेगी। इस दौरान 170 बसाें काे रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, राेडवेज जीएम मुनीष सहगल बोले कि, राेडवेज ने पर्व को लेकर काेई विशेष रूट नहीं बनाया गया है। राेजाना की तरह ही विभिन्न रूट पर बसें चलेंगी।
'महामारी अलर्ट' 23 अगस्त तक रहेगा
हरियाणा सरकार का 'महामारी अलर्ट - सुरक्षित हरियाणा' 23 अगस्त की सुबह 5 बजे तक रहेगा। इसकी जानकारी हरियाणा स्टेट एक्जीक्यूटिव कमेटी के चीफ सेक्रेटरी व चेयरपर्सन विजय वर्धन ने दी। विजय वर्धन ने बताया कि, लोगों को अभी भी कोविड गाइडलाइंस फॉलो करनी होंगी। उनके द्वारा जारी पिछले आदेश में कहा गया कि, राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में लागू 'महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा' की अवधि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई है। हालांकि, इसके साथ-साथ विशेषज्ञों से चर्चा के आधार पर रियायतें भी दी जा रही हैं। इसके अलावा वर्धन ने पत्र जारी करते हुए यह जानकारी भी दी कि, हरियाणा सरकार ने 23 अगस्त तक नाईट कर्फ्यू हटा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications