पहले पति को छोड़ महिला ने की थी दूसरी शादी लेकिन प्यार की आस में मिली असहनीय मौत, भाई को भेजा था मैसेज

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के भांडवा गांव में बीती रात को महिला की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि मृतका का पति अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए महिला को करंट लगाकर मार डाला। बता दें कि महिला ने दो साल पहले ही लवमैरिज की थी। हालांकि यह उसकी दूसरी शादी थी। पहला पति शराब का आदि था, जिसके चलते महिला ने उससे तलाक ले लिया था।

मृतका ने भाई को भेजा था मैसेज

मृतका ने भाई को भेजा था मैसेज

मृतका ने मरने से पहले अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें उसने पति के अलावा अपनी ननद और उसकी लड़कियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। भाई का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद उसका जीजा दहेज के लिए बहन को परेशान कर रहा था। पुलिस इस दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। मृतका नीतू महेंद्रगढ़ के रवासपुर की रहने वाली थी।

पहले पति को तलाक देकर प्रेमी से की थी शादी

पहले पति को तलाक देकर प्रेमी से की थी शादी

मृतका का भाई संदीप ने बताया कि नीतू की शादी 5 साल पहले रेवाड़ी के गांव पालावास में हुई थी। उसका पति शराब पीकर उससे मारपीट करता था। इसके चलते नीतू ने उससे तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने मंदौली गांव के रहने वाली अनिल कुमार से साल 2018 में 3 दिंसबर को शादी की। बताया जा रहा है कि घटना से पहले नीतू ने उसे मोबाइल पर एक मैसेज किया था।

शरीर पर थे चोट के निशान

शरीर पर थे चोट के निशान

मैसेज में नीतू ने लिखा था कि उसका पति, ननद, ननद की लड़कियां और जेठ समेत सभी लोग उसे परेशान करते हैं। वे उसे मारना चाहते हैं। इसके बाद संदीप ने अनिल से कहा कि वो नीतू से बात कराए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बल्कि नीतू को नजरबंद कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका के हाथ में करंट लगा था। उसके कान और नाक पर भी चोट के निशान थे।

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार के अलावा एसपी बलवान सिंह राणा खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह एक इंटरकास्ट लव मैरिज थी। मृतका एससी समाज से थी। यह बात अनिल के घरवालों को अखरती थी। मृतका अपने पहले पति को छोड़ने के बाद अनिल से मिलकर खुश थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+