'एक-दो साल में भारत का हिस्सा बन सकता है PoK' हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने रोहतक में किया दावा

रोहतक में मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि,'पीओके में आवाजें उठने लगी हैं और मुजफ्फराबाद में आंदोलन शुरू हो गए हैं। एक साल, दो साल या 5 साल में एक पल ऐसा आ सकता है, जब पीओके भारत का हिस्सा बन सकता है।'

Haryana Minister Dr Kamal Gupta

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने रोहतक में पीओके (POK) का मुद्दा उठाया, साथ ही विपक्षी दल के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल, दो साल या 5 साल में एक पल ऐसा आ सकता है, जब पीओके भारत का हिस्सा बन सकता है।

भारत में शामिल होने के लिए पीओके से उठने लगी आवाजें- कमल गुप्ता
रोहतक में व्यापारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे मंत्री कमल गुप्ता ने पीओके का मुद्दा उठाकर लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में एक नई बहस की शुरुआत कर दी है। उन्होंने यहां कहा कि, 'उन्हें भारत में मिलाने के लिए आज पीओके में आवाजें उठने लगी हैं और मुजफ्फराबाद में आंदोलन शुरू हो गए हैं। एक साल, 2 साल या 5 साल में एक पल ऐसा आ सकता है, जिससे पीओके भारत का हिस्सा बन सकता है।

अगले कुछ सालों में पीओके भारत का हिस्सा होगा- मंत्री गुप्ता
मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हम 2014 से पहले मजबूत नहीं थे, लेकिन अब हम मजबूत हो गए हैं। पाकिस्तान ने पीओके में हमारे इलाके पर कब्जा कर लिया है। वहां से भी भारत में शामिल होने के लिए आवाजें उठाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 'अगले दो-तीन साल में किसी भी समय पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा और यह पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगा।'

मंत्री गुप्ता ने विपक्ष को बताया जयचंद
उन्होंने एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने पर विपक्ष को 'जयचंद' बताते हुए जमकर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि, 'पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के कुछ जयचंदों के कारण हार गए थे। इसी तरह जयचंद जैसे लोग आज भी मौजूद हैं, जो हमारे सैनिकों द्वारा किए गए हवाई हमले का सबूत मांगते हैं। कमल गुप्ता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को 'विश्व गुरु' सिर्फ बीजेपी ही बना सकती है। 'जो भारत को जोड़ने की बात करते हैं, वही लोग हैं जिन्होंने देश को तोड़ा है। अगर कोई भारत को विश्व गुरु बना सकता है तो वह भाजपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+