नया साल शुरू होने से पहले हरियाणा में कैबिनेट का विस्तार, CMO ने बताया- कब शपथ ले रहे हैं नए मंत्री

चंडीगढ़। नया साल शुरू होने से पहले ही हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह जानकारी अभी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई। सीएमओ की ओर से बताया गया कि, हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल होगा। सीएमओ ने मंत्रियों के शपग्रहण को लेकर भी बयान दिया। सीएमओ ने ट्वीट किया, "राज्य मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों के कल शाम 4 बजे शपथ लेने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राजभवन में होगा।"

Haryana cabinet expansion tomorrow, New ministers of the state cabinet oath will also: CMO

जजपा और भाजपा के कई नेता बनेंगे मंत्री
हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन है। दोनों दल संयुक्त रूप से सत्ता में हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की गुंजाइश काफी समय से थी। मसलन, अनिल विज की ही बात करें तो उनके पास कई मंत्रालयों का काम है। वह गृहमंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री भी हैं और साइंस, टेक्नोलॉजी, टेक्नीकल एजुकेशन के विभाग का भी जिम्मा संभाले हुए हैं। उनकी तरह कई और नेता भी कई मंत्रालय संभाले हुए हैं। ऐसे में अब जो नए मंत्री नियुक्त होंगे, वे उन मंत्रालयों को संभाल सकते हैं।

Haryana cabinet expansion tomorrow, New ministers of the state cabinet oath will also: CMO

आज मुख्यमंत्री क्या खास काम करेंगे?

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग की ओर से बताया गया कि, आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल दौरे पर रहेंगे। वह करनाल में एकीकृत पैक एवं फसल समूह केंद्र का शुभारंभ करेंगे। सरकार ने ऐलान किया है कि, कार्यक्रम में कृषि बागवानी व संबंधित विभागों के किसानों को प्रोत्साहन एवं अनुदान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि, वहां सरकारी योजनाओं का सेमीनार भी आयोजित किया जाएगा। लोगों के लिए रोजगारों को लेकर मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया था कि, प्रथम चरण में ऐसे सभी व्यक्ति, जो हरियाणा के किसी भी सरकारी विभाग, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय व अन्य सरकारी संस्थान आदि में पहले कभी अनुबंध आधार पर कार्यरत थे मगर अब कार्यरत नहीं हैं, के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+