हरियाणा: साइबर सिटी के कारोबारियों की मांग, निवेश को बढ़ावा देने के लिए रणनीति में ठोस बदलाव करे सरकार

गुरुग्राम। हरियाणा सरकार का पहला कार्यकाल पूरे होने से पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के अंदर विदेशी निवेश को लेकर आने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। राज्य सरकार लगातार औद्योगिक दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश के बीच गुरुग्राम स्थित साइबर सिटी के कारोबारियों का कहना है कि राज्य सरकार को विदेशी निवेश लाने के लिए अपनी रणनीति में अब ठोस बदलाव करने की जरूरत है। बदलाव के बाद निवेश मामले में स्थिति सुधरेगी।

manohar lal Khattar

एक्सपर्ट का मानना है कि सरकार को उद्योग जगत से जुड़े लोगों से निवेश और औद्योगिक माहौल की बेहतरी के लिए सलाह लेनी चाहिए। उनके ठोस सुझावों के आधार पर ही निवेश को आकर्षित करने को लेकर रणनीति तैयार करनी होगी। तभी बात बनेगी। प्रदेश सरकार ने मार्च 2016 में हैपनिंग हरियाणा नाम से होटल लीला के एक बड़ा कार्यक्रम विदेशी निवेश लाने के लिए किया था। इस दौरान देश-विदेश के निवेशकों ने 5.84 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 357 एमओयू साइन किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+