Haryana Budget 2022: CM खट्टर ने पेश किया नया बजट, जानिए किसके लिए क्या-कुछ दिया?
हरियाणा सरकार के बजट में इस बार युवाओं, कृषि क्षेत्र और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता। इस वित्त वर्ष के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि, किसानों को मुआवजा मिलेगा?
चंडीगढ़, 8 मार्च 2022: हरियाणा सरकार आज अपना नया बजट पेश किया। यहां भाजपा और जजपा सत्ता में हैं और सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं। वही वित्त मंत्रालय का भी प्रभार संभालते हैं। वह पहले भी बजट पेश करते रहे हैं, आज फिर किया। यह बजट वित्त वर्ष 2022-23 के लिए है, जिसे राज्य का आम बजट कहा जा रहा है। यह पहले से ही माना जा रहा था कि इस बार सरकार की तरफ से किसी भी नए टैक्स का ऐलान नहीं किया जाएगा। ऐसा ही हुआ। अधिकारियों ने बताया कि, हरियाणा सरकार की ओर से युवाओं, कृषि क्षेत्र और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बजट पेश होने पर सीएम खट्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जानिए, आपके लिए क्या-कुछ ऐलान सरकार ने किए हैं...
Recommended Video
Haryana budget 2022-2023: महिलाओं के लिए कई योजनाओं का एलान, जानिए बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

बजट की घोषणाएं:-
LIVE Feed
खेलों के लिए सरकार ने बजट में 540 करोड़ रुपए की राशि का प्रस्तावित की है। सीएम ने कहा कि, खेल—कूद के लिए 540 करोड़ का आवंटित किया जाता है। उन्होंने ऐलान किया कि, प्रदेश में 1100 नई खेल नर्सरियां भी खोली जाएंगी। जिसमें से 500 सरकारी क्षेत्र और 600 खेल नर्सरियां निजी क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित की जाएगी।
अंत्योदय योजना में होंगे 2 लाख परिवार
सीएम ने कहा कि, इस वित्त वर्ष 2022-23 में सूबे के दो लाख परिवारों को अंत्योदय योजना में कवर किया जाएगा। एसजीडी को प्राप्त करने के लिए तेजी लाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी करेंगे। पर्यावरण परिवद दर्शन लाल जैन के नाम पर दर्शन् लाल जैन पुरस्कार की घोषणा की। इसमें 3 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।

20250.70 करोड़ शिक्षा पर खर्च होंगे
सीएम ने कहा कि, सूबे में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में 10 स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। राज्य की लड़कियों को परिवहन सुविधा देने दी जाएगी। इसके लिए साथी सुरक्षित एवंम सुलभ हरियाणा पहल योजना शुरू की। यह कॉलेजों, औद्योगिक शैक्षणिक संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों के लिए होगी।
यह योजना अप्रैल 2023 से शुरू होगी। वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। संस्कृति मॉडल स्कूल की संख्या 138 से बढ़ाकर 500 की गई। पांचवीं से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8925 करोड़
सीएम ने कहा कि, हरियाणा के सरकारी चिकित्सा कॉलेजों में पीजी कोर्स के लिए 40 प्रतिशत सीटें सरकारी चिकित्सकों के लिए आरक्षित की जाएगी। सभी जिला नागरिक अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। नागरिक अस्पतालों में रेस्तरां सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी।
ईस्ट से वेस्ट की कनेक्टिविटी
हरियाणा में सड़कों के माध्यम से राज्य की ईस्ट से वेस्ट तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने कहा कि, हिसार-तोशाम-रेवाड़ी सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड के तहत स्वीकृति दी है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना तक की सड़क भी उक्त परियोजना का हिस्सा है। चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ रोड का कार्य अलॉट हो चुका है, इसको पूरा किया जाएगा।

1.77 लाख करोड़ का लेखा-जोखा
सीएम मनोहर लाल ने स्पीच देते हुए 1.77 लाख करोड़ का लेखा-जोखा पेश किया। सीएम ने घोषणा की वे वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश करता हूं। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत वृद्धि है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है। जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है।

सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा
सीएम ने सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने अपना बजट भाषण शुरू करते हुए कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहा हूं। कोविड महामारी में सरकार और नागरिक एक दूसरे के संबंध बने। हमने तय किया है कि,सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार दिया करेंगे।
मई के महीने में बंटेंगे टैबलेट
सरकार, मई के महीने में 5 लाख छात्रों को टैब देगी। कोरोना काल से विद्यार्थियों को टैब देने का वादा कर रही सरकार ने आखिरकार पांच लाख टैब देने का निर्णय ले लिया है। इस बारे में शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया। उन्होंने कहा कि, यह टैब मई 2022 में दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को ये नए सैशन से मिलेंगे। इनमें लोड की गई पठन सामग्री व पर्सनलाइज्ड अडैपटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर युक्त और निशुल्क इंटरनेट डेटा होगा। इन पर 620 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
5 हजार पदों की भर्ती वापस लीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि, परीक्षा की मैरिट सूची में आने वाले युवाओं को विभागों में जरूरत के हिसाब से नियुक्ति दी जाएगी, जबकि तृतीय श्रेणी के पदों के लिए सीईटी के अतिरिक्त संबंधित पद के लिए तय लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। मुख्यमंत्री ने 5 हजार पदों की भर्ती वापस लेने पर कहा कि, नए नियमों के चलते यह निर्णय लिया है।
टीजीटी की भर्ती जल्द होगी
अब राज्य में सरकार टीजीटी की भर्ती जल्द करेगी। बताया जा रहा है कि, कर्मचारी चयन आयोग को सिफारिश भेज दी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि टीजीटी अंग्रेजी के 616 पद रिक्त हैं। सामान्य हरियाणा के लिए 293 व मेवात कैडर के लिए 259 रिक्त पद हैं। इसके बाद 64 और पदों के लिए सिफारिश भेजी जाएगी।
हरियाणा में बढ़ेंगे 10 हजार होमगार्ड
हरियाणा सरकार होमगार्ड जवानों की संख्या बढ़ाएगी। इस बारे में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा में होमगार्ड के वर्तमान स्वीकृत संख्या 14025 हैं और होमगार्ड की संख्या 10,000 तक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन भी है।
सरकार ने कहा, "हरियाणा में सड़कों के माध्यम से राज्य की ईस्ट से वेस्ट तक सीधी कनेक्टिविटी होगी। इस बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि, हिसार-तोशाम-रेवाड़ी सड़क परियोजना को हाइब्रिड वार्षिकी मोड के तहत स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि, महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया कनीना तक की सड़क भी उक्त परियोजना का हिस्सा है। चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ रोड का कार्य अलॉट हो चुका है, जल्द इसको पूरा कर दिया जाएगा।"
चिंता न करो, पूरे प्रदेश का विकास कराएंगे
सीएम ने कहा कि, एनसीआर एरिया में किसानों के ट्रैक्टर चलाने पर रोक नहीं होगी। इसके लिए सरकार कानून बनाएगी। इससे एनसीआर में ट्रैक्टरों को 2025 तक चलाने की छूट दी जाएगी। अब एनसीआर का दायरा भी 100 किलोमीटर तक होगा। सीएम ने कहा- चिंता न करो, हम पूरे प्रदेश का विकास कराएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार ने कृषि उपकरणों के मूल्यों में अंतर को समाप्त करने के उद्देश्य से कृषि यंत्रों पर एमआरपी अंकित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार कृषि यंत्र निर्माता और डीलर अपने विनिर्माण स्थल, डीलरशिप व कंपनी की वेबसाइट पर अधिकतम विक्रय मूल्य प्रदर्शित करने के लिए बाध्य होंगे।
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications