Haryana: BJP नेता Rocky Mittal ने राहुल गांधी से माफी मांगते हुए अनूठे अंदाज में ज्वाइन की कांग्रेस
Rocky Mittal Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हरियाणवी गायक जय भगवान मित्तल उर्फ रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल हो गया है।
रॉकी मित्तल ने 28 अगस्त को कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इस मौके पर मित्तल ने स्टेज पर 'मुझे माफ करना राहुल मेरे भाई' गाना गाते हुए राहुल गांधी से माफी मांगी। गाने के जरिए मित्तल ने भाजपा पर भी निशाना साधा।

कुछ दिनों पहले ही भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हरियाणा के कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम में मित्तल को कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
रॉकी मित्तल द्वारा माफी मांगते हुए कांग्रेस ज्वाइन करने का वीडियो भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।
मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि रॉकी मित्तल ने कांग्रेस ज्वाइन करते समय कहा कि उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ कई गाने बनाए, लेकिन राहुल गांधी ने कभी उनके साथ गलत नहीं किया। ना कभी शिकायत दर्ज करवाई।
रॉकी मित्तल ने 1 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी यह आरोप लगाते हुए छोड़ दी थी कि उनके निस्वार्थ काम के बावजूद पार्टी ने उनकी अनदेखी की और पिछले चार सालों में उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए।
पिछले 14 सालों में भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए 200 से अधिक गाने लिखे/गाए और फिर भी उन्होंने उन्हें जेल में डाल दिया गया।
दरअसल, 13 मार्च 2021 में रॉकी मित्तल को साल 2015 के केस में अरेस्ट करके जेल भिजवा दिया गया था। उन पर कैथल में विरोध प्रदर्शन के दौरान जज के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार व मारपीट का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications