हरियाणा की सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस का ये मुस्लिम कैंडिडेट 98000 वोटों से जीता, नूंह दंगे में जा चुका है जेल
हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सभी 90 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच कुछ सीटों पर रोचक मुकाबले देखने मिले। इस में उचाना कलां सीट शामिल है। जहां भाजपा के देवेंद्र चतर भुज अत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह को महज 32 वोटों से हरा दिया। वहीं नूंह दंगों में आरोपी रहे मामन खान ने बड़ी जीत हाासिल की है।
हरियाणा में बीजेपी ने जरूर हैट्रिक बनाई लेकिन बात नूंह की करें तो यहां कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत मिली है। बीजेपी को नूंह जिले की तीनों सीटों पर नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना पर हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल, ये तीनों सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती हैं, इस सीटों पर भाजपा को लंबे समय से कोई बड़ी जीत हासिल नहीं हुई है।

बात अगर अधिक वोटों से जीतने की करें तो ये रिकॉर्ड कांग्रेस प्रत्याशी मोमन खान के पास है। हालांकि गुरुग्राम और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे बड़ी जीत मिली है। गुरुग्राम से बीजेपी के मुकेश शर्मा सबसे अधिक वोटों से जीते हैं। मुकेश शर्मा ने 68045 वोट से जीत दर्ज की और बीजेपी से बागी हुए निर्दलीय नवीन गोयल को हराया है। बादशाहपुर से भाजपा के राव नरबीर सिंह ने 60705 वोट से जीत दर्ज की और कांग्रेस के वर्धन यादव को हराया है। हालांकि ये दोनों जीत मामन खान की जीत से बड़ी नहीं है।
मामन खान ने पूरे हरियाणा में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वे नूंह के फिरोजपुर झिरका निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। मामन खान ने बीजेपी उम्मीदवार नसीम अहमद को 98441 वोटों से हरा दिया।
बता दें कि मामन खान पर नूह हिंसा के आरोप भी लगे थे। नूंह हिंसा के दौरान उनपर कई पाबंदियां लगाई गईं। मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। चुनाव के दौरान मुस्लिम बाहुल इलाके में ये चर्चा का मुद्दा भी बना।












Click it and Unblock the Notifications